ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां का पावर सिस्टम फेल, अधिकतर बड़े शहरों में बिजली गुल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यहां का पावर सिस्टम फेल, अधिकतर बड़े शहरों में बिजली गुल

By Om Prakash Verma
Published: January 23, 2023
Share
यहां का पावर सिस्टम फेल, अधिकतर बड़े शहरों में बिजली गुल
यहां का पावर सिस्टम फेल, अधिकतर बड़े शहरों में बिजली गुल
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान पर एक के बाद एक संकट आ रहे हैं। पड़ोसी देश गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई से उबर नहीं पा रहा है कि अब उस पर एक नई मुसीबत टूट पड़ी है। बता दें कि पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल हो गया है, जिसके चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में बिजली गुल हो गई है।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान के नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रिक्वेंसी फेल हो गई। इसके चलते देशभर में पावर सिस्टम प्रभावित होने के चलते बिजली गुल हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। पाकिस्तान के मीडिया संस्थानों ने भी बताया है कि कराची, लाहौर के कई इलाकों में बिजली नहीं है।

K-electric के प्रवक्ता इमरान राना ने अपनी ट्विटर पोस्ट में कहा है कि ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली हैं कि शहर के कई इलाकों में बिजली गुल है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और इसकी जानकारी देते रहेंगे। 

क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (QESCO) ने बताया है कि गुड्डू से क्वेटा की दो ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आई है। जिसके चलते ब्लूचिस्तान के 22 जिले बिना बिजली के हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में अपने नए ऊर्जा संरक्षण प्लान का ऐलान किया था। बीते साल अक्टूबर में भी पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर ग्रिड सिस्टम में खराबी आई थी, जिसके चलते पाकिस्तान में भारी बिजली संकट देखने को मिला था। इस दौरान करीब 12 घंटे तक पाकिस्तान के कई इलाकों में बिजली नहीं थी। बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर महज 4 बिलियन डॉलर के करीब रह गया है। 

लाल सेब से बेहतर हैं हरे रंग के सेब, एंटी एजिंग और वेट लॉस समेत जानें बड़े फायदे
नशा मुक्ति को लेकर दुर्ग पुलिस का जागरुकता अभियान, लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील
मुख्यमंत्री साय ने अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ
माता पंडालों और गरबा स्थलों पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, हज़ारों महिलाओं ने लिया नारी स्वास्थ्य संकल्प
कोरोना अलर्ट: सऊदी अरब ने भारत-अमेरिका सहित 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेकी फाउंडेशन की पहल पर हुआ रक्तदान शिविर, 55 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
Next Article CG Crime : छात्रा को मुंहबोले भाई ने बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो राज… आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?