हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद अब अभिनेत्री पूजा हेगड़े कन्नड़ सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो फिल्म ‘राधे श्याम में काम प्रभास के साथ काम करने के बाद अब पूजा हेगड़े ‘केजीएफ स्टार यश के साथ फिल्म करने जा रही हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म का नाम ‘यश 19Ó निर्धारित किया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि पूजा हेगड़े को ‘यश 19 के निर्माताओं द्वारा संपर्क किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नर्तन द्वारा किया जाएगा। बता दें कि नर्तन वही हैं, जिन्होंने 2017 में आई कन्नड़ फिल्म ‘मुफ्ती का निर्देशन किया था। यदि पूजा हेगड़े और मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर राजी हो जाते हैं तो हम पहली बार अभिनेत्री और यश को स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे।
खबरें के मुताबिक पूजा को सूर्या अभिनीत एक तमिल फिल्म भी ऑफर की गई थी। हालांकि पूजा ने महेश बाबू और त्रिविक्रम की फिल्म SSMB28 को डेट इश्यू के कारण छोड़ दिया है। रिपोट्र्स के मुताबिक उनकी टीम ने यह कहकर इनकार कर दिया है कि डेट्स का मुद्दा है, लेकिन वह बहुत रुचि रखती हैं और जब भी फिल्म शुरू होगी, डेट्स एडजस्ट कर लेंगी।




