ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौसम होगा और सुहाना, जब छतरी गाएगी गाना…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मौसम होगा और सुहाना, जब छतरी गाएगी गाना…

By @dmin
Published: July 8, 2022
Share
SHARE

बारिश के मौसम में छाता जरूरी चीज बन जाता है। बाजार में भी छाते की कई वरायटी मौजूद हैं। इनमें पैदल चलने से लेकर बाइक और कार में इस्तेमाल करने वाले छाते शामिल हैं। कई छाते तो इतने हाईटेक हैं जो बारिश में आपका मनोरंजन भी करेंगे। एक नजर ऐसे ही कुछ छातों पर:

7 टेक ब्लूटूथ स्पीकर कॉम्पैक्ट अंब्रेला:- इस छाते के हैंडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला स्पीकर दिया है।
इसे फोन से कनेक्ट करके बारिश में घूमने का मजा लिया जा सकता है। वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए बटन दिए हैं। वहीं, गाने भी हैंडल से ही चेंज किए जा सकते हैं। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर भी म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।

न्यूब्रेला हैंडफ्री अंब्रेला:- न्यूब्रेला ब्रैंड का ये हैंडफ्री छाता बेहद स्टाइलिश है। इसे बैग की तरह पहना जाता है। फिर इसमें दी गई छतरी को सिर के ऊपर खोल लिया जाता है। टू-वीलर ड्राइविंग के दौरान भी इसे पहना जा सकता है।

कैंडी सेल्फी रॉड ब्लूटूथ अंब्रेला:- इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। जो स्टिक दी गई है उसे सेल्फी स्टिक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें क्लिप दी गई है जिसमें फोन को फिक्स करके फोटो खींच सकते हैं। छाते के अंदर 3डी प्रिंट वाला फ्लोरल डिजाइन दिया है, जिससे ऐसा लगता है कि एक बड़ा सा फूल छाते में फंसा है।

फिशिंग कैप अंब्रेला:- इस तरह के छाते का इस्तेमाल धूप से बचने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसका साइज छोटा होता है। ऐसे में ये बारिश से पूरी तरह नहीं बचा सकता। इनकी खास बात है कि ये सिर में फिक्स हो जाते हैं। जिससे दोनों हाथ फ्री रहते हैं।

9 फुट लंबा छाता:- ये छाता 9 फुट लंबा है। इसका लंबा हैंडल फोल्डेबल है। साथ ही, इसे अलग-अलग डायरेक्शन के हिसाब से घुमाया भी जा सकता है। यानी बारिश हवा के साथ तिरछी आ रही है, तब आप छतरी की पोजिशन बदल सकते हैं। वैसे, धूप में भी ये आपको पूरा प्रटेक्शन देता है। यह इतना बड़ा है कि 5 से 6 लोग इसमें आसानी से छिप सकते हैं। छाते में 24 एलईडी लाइट्स हैं, जो इसे खास बनाती हैं। ये लाइट्स छाता में चारों तरफ लगी हुई हैं।

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई…. अवैध प्लाटिंग के लिए लगाए गए प्रचार स्टॉल एवं अन्य सामग्रियां जब्त
CG Breaking : सरायपाली धान खरीदी केंद्र में पाया गया 531 बोरा अतिरिक्त धान, जांच टीम ने किया जब्त
इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस का बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन… केन्द्र सरकार से बेरोजगारोंं के लिए मांगा रोजगार…. ठेका श्रमिकों के लिए मांगा न्याय
65 किलो चांदी की बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार, जीआरपी ने जब्त किया चांदी… चांपा से लेकर जा रहा था मथुरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शक्तिमान को करोड़ों के बजट में बनाने की चल रही है तैयारी, 2023 में शुरू हो सकती है शूटिंग!
Next Article ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है खीरा, ऐसे करें इस्तेमाल…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?