रायपुर। मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव से आज मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज मंगलवार 16 अगस्त को रायपुर, दुर्ग संभागों समेत 20 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके आज एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वही कई जिलों में बिजली गिरने और चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने वाला है और प्रदेशभर में 19 अगस्त तक भारी बारिश के आसार है।
मानसून द्रोणिका के साथ ही प्रदेशभर में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है।अगले 24 से 48 घंटे में और प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है, ऐसे में मानसून द्रोणिका व निम्न दाब के प्रभाव से आज मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। रायपुर और दुर्ग संभाग के लगभग सभी जिलों में आगामी 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसारओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ डिप्रेशन पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अब यह उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर है। वही पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में जारी रहने की संभावना है। मध्य क्षोभ मंडलस्तर तक फैले इसे रिलेटेड चक्रवा ती परिसंचरण के साथ पूर्वोत्तर और उससे सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, सागर, उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बने हुए डिप्रेशन के केंद्र से गुजरती हुई, बालासोर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।




