ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोर शहर मोर जिम्मेदारी : अब आकाशगंगा के व्यवसायी भी मैदान में… सौंदर्यीकरण एवं विकास में निभाएंगे जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मोर शहर मोर जिम्मेदारी : अब आकाशगंगा के व्यवसायी भी मैदान में… सौंदर्यीकरण एवं विकास में निभाएंगे जिम्मेदारी

By @dmin
Published: September 11, 2022
Share
SHARE

भिलाई। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत महापौर नीरज पाल लगातार शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर रहे हैं। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत इसकी अवधारणा से सभी को अवगत कराया जा रहा है। औद्योगिक जगत के मालिकों के साथ बैठक करने के बाद आज आकाशगंगा के व्यापारियों के साथ महापौर ने सार्थक चर्चा की। महापौर ने कहा कि शहर के विकास के लिए तथा इसकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से लेकर सभी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि शहर की अधोसंरचना बहुत बेहतर है और इसमें सौंदर्यीकरण को लेकर बहुत से विकल्प हैं और संभवनाएं है जिसे मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत पूरा किया जा सकता है। उन्होंने आकाशगंगा के व्यापारियों से भी मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की।

आकाश गंगा के व्यापारियों ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी से वाकिफ है और हर संभव प्रयास शहर की सुंदरता के लिए किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर आकाशगंगा के पार्किंग स्थल को तैयार करेंगे, जिससे ट्रैफिक की समस्या दूर हो जाए। ठेले और गुमटियो को भी व्यवस्थित करने, आसपास के स्थलों में सजावटी पौधे लगाने, सुरक्षा गार्ड रखकर वाहनों को व्यवस्थित रखने, कचरा इधर उधर नही फेकने आदि पर सहमति जताई। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कहा कि भिलाई आपका अपना शहर है और अपने क्षेत्र को हम कैसे अच्छा बना सकते हैं, इस पर कार्य योजना तैयार कर इस पर अमल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हमें पहल करनी होगी और यदि कोई दूसरा गलतियां करता है तो उसे टोकना भी होगा, आकाशगंगा एक अलग यूनिफार्म में नजर आए तो मार्केट क्षेत्र व्यवस्थित नजर आएगा।

आकाशगंगा का क्षेत्र पूरे भिलाई के लिए उदाहरण बने ऐसी मंशा के साथ कार्य करना होगा। व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई और प्लानिंग के साथ कार्य करने आश्वस्त किया। आकाशगंगा के व्यापारियों ने पृथक से एक महिला शौचालय की मांग भी की। बैठक में प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, आकाशगंगा व्यापारीयो में संतोष जैन, पीयूष, आतिश जैन, प्रवीण बोथरा, गिरीश सावलानी, वीरेंद्र जैन, मनोज जैन, एके वर्मा, एल एन पटनाकर, पंकज राठी राजेश, शैलेश, सजल जैन तथा निगम के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सहायक अभियंता आलोक पसीने एवं विनीता वर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं पुरुषोत्तम सिन्हा आदि मौजूद रहे।

बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
Pradhan Mantri Awas Yojana: नगरीय क्षेत्रों में एक लाख 12 हजार से अधिक आवास हुए पूर्ण…
स्कूल के विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया गया
India-Pak Tension: लड़ाई में हो गया नुकसान: भीख मांगकर भारत से लड़ना चाह रहा पाकिस्तान, हैक बताकर बयान से पलटा
shreekanchanpath 192 # 26 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 14 जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा: अब तक हुआ 41 हजार से अधिक डायलिसिस सेशन…
Next Article सुनो रायपुर: शारदा चौक से निकलेंगी गणेश झांकियां, जाम से बचना है तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?