ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी सरकार कैंसर जैसी रोगों के उपचार सुविधा उपलब्ध कर रही है- रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

मोदी सरकार कैंसर जैसी रोगों के उपचार सुविधा उपलब्ध कर रही है- रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2025
Share
नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
SHARE

मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और परिवार कल्याण मंत्रालय आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा भी आमजन को मुहैया कराई जा रही है। स्तन कैंसर, मुख कैंसर, गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए मंत्रालय सजगता और सतर्कता से कार्य कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं में मुख,स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर सहित आम गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार को शामिल किया है। गैर – संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की ओर से एनपीएनसीडी कार्यक्रम चलाकर 770 जिला एनसीडी क्लीनीक स्थापित किए गए है।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने बताया कि मोदी सरकार की ओर से कैंसर सहित प्रमुख गैर संचारी रोगों का उपचार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुहैया करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तक का उपचार प्रदान कराया जा रहा है। देश में 55 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष इस योजना का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य कवरेज में शामिल किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य लाभ पैकेज के तहत मेडिकल आन्कोलॉजी, सर्जिकल आन्कोलॉजी, रेडिएशन आन्कोलॉजी और पैलिएटिव मेडिसिन की 500 से अधिक प्रक्रियाओं वाले 200 से अधिक पैकेजों में कैंसर का उपचार प्रदान करवाया जाता है।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना में आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है। देशभर में फरवरी 2025 तक देशभर में 15057 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके है। इन केंद्रों पर 2047 प्रकार की दवा और 300 से अधिक सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे है। इनमें से 87 उत्पाद कैंसर के उपचार लिए उपलब्ध है। वहीं देश भर में 222 अमृत औषधालय भी खोले गए है। कैंसर जैसी बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए विशिष्ट कैंसर स्वास्थ्य परिचर्चा सुविधा केंद्रों का सुदृढ़ीकरण की योजना को लागू किया जा रहा है। अब तक 19 राज्य कैंसर संस्थान और 20 विशिष्ट कैंसर स्वास्थ्य परिचर्या केंद्र को मंजूरी दी गई।

दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत : 16 को पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, 20 सितंबर से रेगुलर होगी ट्रेन
होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर की प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ. रश्मि भुरे ने कहा- 94 से कम आया आक्सीजन सैचुरेशन तो तुरंत हास्पिटल में हो एडमिट…. बढ़ेगी रिकवरी की संभावना
Breaking News : दुर्ग के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा
रायपुर RCB का होम ग्राउंड!… सीएम साय से मिले रॉयल चैलेंजर्स के वीपी, टीम जर्सी किया भेंट कर दिया आमंत्रण
वंदेभारत एक्सप्रेस पर आया सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, ट्रेन के उद्घाटन को लेकर कह दी यह बड़ी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होली पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी
Next Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य मोदी सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर- दक्ष वैद्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?