ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘मोदी छाप’ होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट, दिल्ली में आज फिर चल रहा मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

‘मोदी छाप’ होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट, दिल्ली में आज फिर चल रहा मंथन

By @dmin
Published: March 24, 2022
Share
मिशन 2022 के लिए भाजपा ने ढूंढ लिया है जीत का फॉर्मूला, चुनाव में यह होगी पार्टी की रणनीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले भाजपा उनकी कैबिनेट में किसे क्या जगह मिलेगी, इस पर मंथन करने में जुटी है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि योगी 2.0 सरकार पर भी पीएम नरेंद्र मोदी की पूरी छाप देखने को मिलेगी। यही वजह है कि यूपी में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस बीच होम मिनिस्टर अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राज्य के चुनाव प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान की दिल्ली में मीटिंग चल रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ 45 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। बुधवार को भी योगी आदित्यनाथ ने होम मिनिस्टर अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा के आंतरिक सूत्रों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की यूपी में सरकार गठन पर नजर है और उन्हें विश्वास में लेते हुए ही सारे फैसले लिए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर इनकार किया कि कैबिनेट को लेकर किसी तरह का मतभेद और इसी के चलते शपथ ग्रहण समारोह में देरी की जा रही है। हालांकि किसी भी फैसले को लेकर नेता पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। अब तक यह भी मालूम नहीं चला है कि किसे डिप्टी सीएम रखा जाएगा और इनकी संख्या कितनी होगी।

केशव प्रसाद मौर्य को एक और मौके की उम्मीद
सिराथू से चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य के अलावा दिनेश शर्मा के भविष्य को लेकर भी कयास लग रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड में हार के बाद भी पुष्कर धामी को कमान मिलने के बाद से केशव प्रसाद मौर्य के लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें फिर से मौका मिलेगा। कैबिनेट की बात करें तो नेताओं का कहना है कि सभी समुदायों के सही प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। दरअसल भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि उसे सभी का समर्थन हासिल है और बदले में वह भी हर बिरादरी को साथ लेकर चलना चाहती है। हालांकि ओबीसी, दलित समाज पर उसका खास फोकस होगा।

इस बार महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा मौका
इसके अलावा महिला कार्ड चलकर भी भाजपा एक संदेश देने का प्रयास कर सकती है। चर्चा है कि महिला मंत्रियों की संख्या इस बार ज्यादा होगी। यहां तक कि विधान परिषद के कुछ सदस्यों को भी मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जा सकती है। यही नहीं भविष्य में कैबिनेट विस्तार के लिए भी कुछ पद खाली रखे जाएंगे। गौरतलब है कि 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल 274 सीटें हासिल हुई हैं।

मछली पालन को कृषि का दर्जा के साथ मछुआरों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्य-भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध
Chhattisgarhi Olympics: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम, कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल
सुकमा में एक लाख की इनामी नक्सली महिला ने किया सरेंडर, 12 साल से कर रही थी प्रतिबंधित संगठन में काम
First day collection : “पुष्पा-2 द रूल” ने मचाया धमाल, पहले दिन की कमाई के सारे रिकार्ड ध्वस्त… इन फिल्मों को पीछे छोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़त , बीते 24 घंटों में 67 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 20 हजार के पार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 155 # 24 March 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?