ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोतीलाल वोरा जयंती: अपने राजनीतिक पुरोधा की जयंती मनाने कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मोतीलाल वोरा जयंती: अपने राजनीतिक पुरोधा की जयंती मनाने कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब

By Om Prakash Verma
Published: December 20, 2022
Share
मोतीलाल वोरा जयंती: अपने राजनीतिक पुरोधा की जयंती मनाने कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब
मोतीलाल वोरा जयंती: अपने राजनीतिक पुरोधा की जयंती मनाने कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहर में एक पार्षद के रूप में अपनी राजनैतिक परिपाटी की शुरुवात करते हुए विधायक, सांसद, अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं 18 वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तक का गरिमामयी एवं बेदाग सफर तय करने वाले एवं देश भर में दुर्ग की पहचान माने जाने वाले दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा का 20 दिसंबर को कांग्रेस भवन में जन्मदिन मनाया गया।

श्रीमती इंदिरा गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी तक सभी के विश्वासपात्र रहते हुए गांधी परिवार की तीन पीढिय़ों के साथ मिलकर देश एवं दल की सेवा में सम्पूर्ण जीवन लगा देने वाले राजनैतिक संत मोतीलाल वोरा के जन्मदिन पर सुबह से ही राजीव भवन में जनसैलाब का जमावड़ा लगा रहा। कांग्रेसजनों के साथ ही शहर वासियों में भी अपने राजनैतिक पुरोधा के जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने की होड़ लगी रही।

इस दौरान उनके सुपुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने सभी वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस समेत सभी नागरिकों का विनम्रता पूर्वक स्वागत किया। लोगों ने मोतीलाल वोरा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया एवं दिन भर भजन कीर्तन चलता रहा। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे ने स्व. वोरा को याद करते हुए उनकी कर्मठता को अद्वितीय एवं अतुलनीय बताया साथ ही उन्होंने विधायक अरुण वोरा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली में बाबूजी की छाप नजर आती है। पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने कहा कि स्व. वोरा जैसे व्यक्तित्व सदियों में एक बार होते हैं उनकी विनम्रता, कार्य के प्रति गंभीरता से वे अग्रिम पंक्ति तक पहुंचाया किन्तु बड़ी जिम्मेदारियों के बाद भी दुर्ग शहर के प्रति प्रेम ने उन्हें हमेशा हम सभी से जोड़े रखा।

मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने कहा कि वोरा जी ने दुर्ग शहर को हमेशा अपना परिवार माना एवं हर शहर वासी को परिजन की तरह स्नेह दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि बाबूजी को भुलाया नहीं जा सकता उनके बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने जैसा है, बड़े नेता हों या छोटे से छोटे कार्यकर्ता सभी उनके लिए प्रियजन थे एवं सभी से उन्होंने सम्मान एवं प्रेम का व्यवहार रखा। स्व. वोरा के सुपुत्र अरुण वोरा इस दौरान भावुक नजर आए उन्होंने कहा कि अंतिम सांस तक दुर्ग शहर को परिवार मान कर जनता की सेवा करने की सीख एवं विरासत उन्हें बाबूजी से प्राप्त हुई है। बाबूजी ने कभी पदों की चिंता नहीं की हमेशा उन्होंने दी गई जिम्मेदारियों के ईमानदारी से निर्वहन करने की शिक्षा दी। उनकी दी हुई शिक्षा एवं उनका आशीर्वाद सदैव साथ रहेगा।

कार्यक्रम में स्व. वोरा के बड़े सुपुत्र अरविंद वोरा, सुमित वोरा, संदीप वोरा व वोरा परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर लाल ताम्रकार, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गया पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू,निगम सभापति राजेश यादव,रमेश जैन, राजू भाटिया ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, महीप सिंह, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली समेत समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षद व एल्डरमैन, जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

मोतीलाल वोरा की जयंती पर जिला अस्पताल में किया गया सामग्री वितरण
राजीव भवन में जन सामान्य एवं कांग्रेसजनों द्वारा दिग्गज कांग्रेसी रहे मोतीलाल वोरा का जन्मदिवस मनाने के बाद वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय दुर्ग में मरीजों को फल वितरण किया गया साथ ही गंभीर मरीजों के लिए व्हील चेयर, बैसाखी एवं बुजुर्गों के लिए छड़ी का भी वितरण किया गया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा, राहुल अग्रवाल, सुमन पांडेय, प्रीति मिश्रा, संगीता वाघेला सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका
अवैध प्लाटिंग को लेकर सजग रहें राजस्व अधिकारी…. सूचना मिलते ही करें कार्रवाई
सीएम बघेल ने की चिकित्सा विशेषज्ञों से की चर्चा, कहा- अस्पताल अपने संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कर मरीजों का तत्परता से करें इलाज
बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले- अबकी बार 75 पार, कर्नाटक में हार से बौखलाई भाजपा, ईडी की कार्रवाई पर केन्द्र सरकार को घेरा हरियाणा के मंत्री के बयान पर सीएम का तंज, कहा- भाजपा वालों के पास सर्टिफिकेट बांटने की फैक्ट्री है क्या?
Next Article पीडब्ल्यूडी हुआ सख्त, इंजीनियरों के साथ समीक्षा कर काम बेचने वाले ठेकेदारों की बनेगी सूची पीडब्ल्यूडी हुआ सख्त, इंजीनियरों के साथ समीक्षा कर काम बेचने वाले ठेकेदारों की बनेगी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?