ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैराथन का उत्साह: महिलाएं भी जमकर दौड़ी… सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ ने भी मैराथन में लगाई दौड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मैराथन का उत्साह: महिलाएं भी जमकर दौड़ी… सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ ने भी मैराथन में लगाई दौड़

By @dmin
Published: October 8, 2021
Share
Excitement of Marathon: Women also ran fiercely… CCF, Collector and DFO also ran in Marathon
Excitement of Marathon: Women also ran fiercely… CCF, Collector and DFO also ran in Marathon
SHARE

भिलाई। वन्यप्राणी सप्ताह के समापन के मौके पर शुक्रवार को दुर्ग वन मंण्डल ने मैराथन का आयोजन किया था। जिसमें प्रतिभागियों को 5 किमी और 10 किमी दोनों दूरी का विकल्प दिया गया था। मैराथन सेक्टर-9 के हास्पिटल चौक से शुरू होकर सेक्टर-4 से वापस होते हुए, सेक्टर-9 पहुँच कर संपन्न हुई। आयोजन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमे 90 महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की गई। दौड़ में सभी प्रतिभागियों ने जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन में सभी उम्र के प्रतिभागी शामिल थे। सभी प्रतिभागियों को विभाग के द्वारा ई-सर्टिफिकेट प्रदाय किया जाएगा।

सीसीएफ शालिनी रैना ने पुरूष धावकों के साथ महिलाओं की उपस्थिति पर प्रशंसा जाहिर की। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति में मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक-दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। मानव शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी है। पर्यावरण को शुद्ध व साफ-सुथरा रखने के लिए वन व वन्यजीवों की सुरक्षा जरूरी है। मैराथन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि दौड़ का उद्देश्य वन्यप्राणियों की रक्षा करना, हम लोगों का कर्तव्य है साथ ही हमें पर्यावरण की संरक्षण के लिए हमेशा सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने आशा जताई कि जिले में ऐसे आयोजन आगे भी किये जाएगें।

इस अवसर पर डीएफओ धम्मशील गणवीर ने लोगों से अपील किया कि सुबह-सुबह दौड़ अवश्य लगायें। तभी आप स्वस्थ रहेंगे क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए यह अहम है। उन्होंने आगे कहा वन्य जीवों के परिवेश को सुरक्षित रखने और इनके संरक्षण के लिए जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करवाना वन्यप्राणी सप्ताह का उद्देश्य है। इसी के अंतर्गत आज मैराथन का अयोजन किया गया था। जिसमें जिले वासियों ने भाग लेकर अपने जागरूक होने का परिचय दिया।

आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ के लिए अपनी उत्सुकता प्रदर्शित की जिसमें प्रतिभागी विनीता पठानी का कहना था कि ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने चाहिये क्योकि ये जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हितकर है। प्रतिभागी अनिता यादव ने बताया कि बचपन से ही खेल में उनकी रूचि रही है और वर्तामन में भी वो अपने आप फिट रखने के लिए रोज मानिंग वाक करती है। जब उन्हें मैराथन के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी सहेलियों को भी इसके बारे में बताया और उन्हें भी प्रतिभागी के रूप में हिस्सा दिलवाया। इस अवसर पर एसपी बीएन मीणा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

CGPSC Result Released: रायगढ़ की सारिका बनी प्रदेश की टॉपर, मिले 1003 अंक, देखे टॉप-10 लिस्ट
बड़ी उपलब्धि: सुशासन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को दूसरा स्थान… देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में शामिल शहर
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का असर, नारायणपुर में पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर
ऑडिटोरियम निर्माण पूर्ण करने गंभीरता दिखाएं अधिकारी, साइंस कॉलेज परिसर के सभी कार्य तत्काल करें पूर्ण : वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शांति समिति की बैठक में तालाब सफाई की मांग.... दूसरे दिन ही निगमायुक्त ने लिया एक्शन.... तालाब सफाई प्रारंभ शांति समिति की बैठक में तालाब सफाई की मांग…. दूसरे दिन ही निगमायुक्त ने लिया एक्शन…. तालाब सफाई प्रारंभ
Next Article Marking the houses of positive patients living in home isolation…. Corporation workers are putting stickers outside homes जेल में रहेंगे आर्यन खान: कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज…. काम नहीं आई मानशिंदे की एक भी दलील
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?