ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। राजभवन में अपने तीन रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों का पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने खंडन किया है। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को गवर्नर पर ये आरोप लगाए थे, जिस पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तथ्यों का साथ जवाब दिया है। धनखड़ ने सोमवार को ट्वीट किया कि आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है। इसके अलावा 4 लोग तो उनकी जाति के ही नहीं हैं। राज्यपाल ने लिखा, ‘महुआ मोइत्रा का यह ट्वीट और मीडिया में बयान कि पर्सनल में स्टाफ में 6 लोगों की जो नियुक्त हुई है, वे मेरे रिश्तेदार हैं। पूरी तरह से गलत है। ओएसडी तीन अलग राज्यों के हैं और 4 अलग-अलग जातियों से आते हैं। इनमें से कोई भी मेरे परिवार का नहीं हैं। यहां तक कि 4 तो मेरे राज्य और जाति के ही नहीं हैं।

Assertion @MahuaMoitra in tweet & Media that six coterminous appointee OSDs in personal staff are relatives is FACTUALLY WRONG.

OSDs are from three states and belong to four different castes.

None of them is part of close family. Four of them are not from my caste or state.

— Jagdeep Dhankhar Vice-President of India (@jdhankhar1) June 7, 2021

रविवार को महुआ मोइत्रा ने धनखड़ पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों को ही राजभवन में ओएसडी के तौर पर नियुक्ति दी है। इसके अलावा राजभवन के अधिकारियों के तीन करीबियों को जगह दी गई है। मोइत्रा के आरोपों पर जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि टीएमसी सांसद ने इस तरह का बयान इसलिए दिया है ताकि राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से ध्यान हटाया जा सके। राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘ममता बनर्जी के शासन में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से ध्यान हटाने की यह रणनीति है। मैं संविधान के अनुच्छेद 159 के तहत ली गई शपथ के अनुसार राज्य के हितों के लिए काम करता रहूंगा।

मोइत्रा ने रविवार को कहा था कि यदि राज्यपाल अपने बड़े परिवार के साथ बंगाल से चले जाएं तो स्थिति सुधर जाएगी। जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2019 में बंगाल के राज्यपाल के तौर पर प्रभार संभाला था। तब से ही टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी के साथ उनके रिश्तों में अनबन रही है। टीएमसी नेताओं की ओर से कई बार राज्यपाल पर बीजेपी का एजेंट होने और भेदभाव बरतने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। वहीं गवर्नर बंगाल में कानून व्यवस्था के मुद्दे और चुनावी हिंसा को लेकर ममता बनर्जी सरकार की कई बार आलोचना कर चुके हैं।

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में ममता सरकार पर आरोप लगाया था कि वह चुनाव के बाद जारी हिंसा को रोकने में असफल रही है। यही नहीं उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से कहा था कि वह सोमवार को आकर उनसे मुलाकात करें ताकि राजनीतिक हिंसा से पैदा हालातों पर चर्चा की जा सके। गवर्नर के इस ट्ववीट के बाद ही महुआ मोइत्रा ने उन पर हमला बोला था।

मकान खरीदने वालों के लिए खुशखबरी : एसबीआई ने होम लोन ब्याज दर में कटौती की, कई और भी रियायतें दीं
दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 104 एमओयू…. 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित…. 64 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
करतारपुर कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 18 को रवाना होगा पहला जत्था, कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट जरूरी
Railway News : ट्रेनों में हो रही है तीसरी आंख से निगरानी, एसईसीआर के इन ट्रेनों में लगे हैं सीसी टीवी कैमरे
तीन साल से अलग रह रही पत्नी के चरित्र पर संदेह, हत्या कर फरार हुआ पति, चंद घंटों में गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना से राहत और बढ़ी: 61 दिन पर एक लाख पर ठहरे नए केस… मौतों की संख्या 25 सौ से नीचे
Next Article नया आदेश: कोरोना मरीज अब नहीं ले सकते आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लिन समेत ये दवाइयां नया आदेश: कोरोना मरीज अब नहीं ले सकते आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लिन समेत ये दवाइयां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?