ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले

By @dmin
Published: March 5, 2022
Share
मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले
मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले
SHARE

मेरठ (एजेंसी)। मेरठ में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी।

दौराला स्टेशन पर सुबह 7.10 पर ट्रेन पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। कोच में आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के इंतजाम नहीं हो पाए थे।

सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के बाद अन्य कोच को बचाने के लिए यात्रियों ने धक्का लगाकर ट्रेन को आगे खिसकाया। बताया गया कि यात्रियों ने खुद ट्रेन के अन्य कोचों को अलग करते हुए धक्का लगाकर स्टेशन की ओर बढ़ाया।

कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग लगने के बाद दिल्ली-मेरठ रूट भी प्रभावित हो गया है। सुबह के समय कई महत्वपूर्ण ट्रेन वाया मेरठ होकर देहरादून और दिल्ली के लिए जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी है। शताब्दी को मेरठ सिटी स्टेशन पर रोका गया है। वहीं इसके अलावा जम्मू से चलकर वाया मेरठ होकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सकौती स्टेशन पर रोका गया है। वहीं प्रयागराज से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को भी सिटी स्टेशन पर रोका गया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी अभी मुजफ्फरनगर खतौली स्टेशन पर रोकी गई हैं। हवा तेज होने के कारण आग को पूरी तरह बुझाने का कार्य प्रभावित हो रहा है।

तीन घंटे से अधिक ठप रहने के बाद दिल्ली मेरठ रेल यातायात खोल दिया गया है। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर एक घंटे 43 मिनट खड़े रखना पड़ा। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को अब देहरादून की ओर चला दिया गया है।

मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन 10:30 बजे शुरू कर दिया गया। जिसके बाद मेरठ सिटी स्टेशन पर खड़ी शताब्दी और नौचंदी एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर की ओर रवाना किया गया। हालांकि मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ आने वाली ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। अभी तक एक भी ट्रेन सिटी स्टेशन नहीं पहुंची है। खतौली से जनशताब्दी चल पड़ी है। शालीमार एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे लेट है। दिल्ली अंबाला इंटरसिटी भी अभी मुजफ्फरनगर की ओर से नहीं आई है। वहीं उत्कल एक्सप्रेस और सुपर एक्सप्रेस भी कई घंटे की देरी से चल रही है।

रेप केस में जेल से छूटे बदमाश ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, दो सप्ताह की लुकाछिपी के बाद पकड़ाया
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर…. मौके से मिले AK-47 व एलएमजी जैसे हथियार
कई महीनों पर रिकार्ड स्तर पर कोरोना के मामले…. 23 हजार के करीब सामने आए नए केस
दुर्ग से हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, सप्ताह में दो दिन चलेगी
सीरीज बराबर करने के टीम इंडिया के मंसूबों पर फिर सकता है पानी, छाया दूसरे टी20 पर बारिश का साया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
Next Article खेल मंत्री उमेश पटेल ने क्रिकेट प्रतियोगिता ने विजेताओं को किया पुरस्कृत…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?