ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: दो मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रीप की बोतल, बेटे की पड़ी नजर और बची जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: दो मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रीप की बोतल, बेटे की पड़ी नजर और बची जान

By Om Prakash Verma
Published: February 22, 2023
Share
मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: दो मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रीप की बोतल, बेटे की पड़ी नजर और बची जान
मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: दो मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रीप की बोतल, बेटे की पड़ी नजर और बची जान
SHARE

कोरबा। कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मरीजों की जान जोखिम में आ गई। दरअसल महिला कर्मियों ने एक बुजुर्ग समेत दो मरीजों को एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगा दी। यह ड्रिप पूरी तरह से शरीर में जाता इससे पहले परिजन की नजर ड्रिप में दर्ज तिथि पर पड़ गई। इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए। उन्होंने आनन-फानन में ड्रिप को बदल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने वार्ड इंचार्ज और नर्स को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए तत्काल अन्यत्र अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सीएसईबी कॉलोनी निवास एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार सप्ताह भर से प्रथम तल स्थित महिला वार्ड में चल रहा था। उनकी तबीयत में लगातार उपचार के बाद काफी हद तक सुधार भी आ गया।
रविवार की रात बुजुर्ग महिला के साथ उनका पुत्र वार्ड में मौजूद था। इस दौरान रात्रि पाली में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी वार्ड में पहुंची और बुजुर्ग महिला को ड्रिप लगाकर अपने काम में व्यस्त हो गई। यह ड्रिप महिला के शरीर में पूरा जा पाता इससे पहले उनके पुत्र की नजर ड्रिप के बोतल में लगे रेपर पर पड़ी। उस में दर्ज तिथि को देखते हुए पुत्र के होश उड़ गए। दरअसल ग्लूकोज के ड्रिप में निर्माण तिथि दिसंबर 2019 और एक्सपायरी डेट नवंबर 2022 दर्ज था। लिहाजा बुजुर्ग मरीज को लगाया हुआ ड्रिप एक्सपायर हो गया था।
इसकी जानकारी मरीज के पुत्र ने तत्काल नर्स रूम में पहुंच कर दी। जानकारी होते ही ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए। सभी भागते हुए मरीज के पास पहुंचे और उन्होंने ड्रिप के बोतल को देखा तो बात सही निकली। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल ड्रिप को हटा दिया इसके साथ ही अन्य मरीज को लगाए गए ड्रिप की जांच पड़ताल की गई। जांच करने पर एक अन्य मरीज को भी लगा ड्रिप एक्सपायरी मिला जिसे हटाकर दूसरा ड्रिप लगाया गया।
मामला सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन के कान खड़े हो गए। प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आला अफसरों को अवगत कराया इसके साथ ही सोकाज नोटिस जारी करते हुए वार्ड इंचार्ज और नर्स को तत्काल प्रभाव अन्यत्र अटैच कर दिया गया।
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले में दो कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी करते हुए अन्यत्र अटैच किया गया है। जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत और जापान से मिली बड़ी मदद, कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज
रेरा का बड़ा फैसला : अब आबंटी को देना होगा मेंटेनेंस व डेवलपमेंट कास्ट, वित्तीय अनुशासन को लेकर सख्ती…. प्रमोटर को राहत
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का जताया आभार
आधार और आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य तुरंत करें, शिविर का अंतिम चरण 29 मई तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: प्रेम की धरती और प्यार पर पहरा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?