ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेगा एंप्लायमेंट फेयर के लिए अब तक 5000 आवेदन सबमिट, सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग जिले से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मेगा एंप्लायमेंट फेयर के लिए अब तक 5000 आवेदन सबमिट, सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग जिले से

By Om Prakash Verma
Published: December 6, 2022
Share
मेगा एंप्लायमेंट फेयर के लिए अब तक 5000 आवेदन सबमिट, सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग जिले से
मेगा एंप्लायमेंट फेयर के लिए अब तक 5000 आवेदन सबमिट, सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग जिले से
SHARE

9 विभिन्न सेक्टरों में 46 हजार रिक्तियों के लिए राजधानी रायपुर में हो रहा मेगा फेयर
समीक्षा बैठक में विभागवार योजनाओं की ली समीक्षा
दुर्ग। राजधानी रायपुर में विभिन्न सेक्टरों में 46 हजार नियुक्तियों के लिए आयोजित होने वाले मेगा एंप्लायमेंट फेयर में अब तक 5 हजार से अधिक आवेदन दुर्ग जिले से आ चुके हैं। यह दुर्ग जिले के युवाओं के लिए भी बेहतर रोजगार अवसरों को प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। युवाओं को इस संबंध में अधिक से अधिक जागरूक कराएं। अधिकारियों को यह निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दिये। उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से और प्रशासनिक अमले के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक मेगा एंप्लायमेंट फेयर की जानकारी दी जा रही है। तेजी से लोग इसमें फार्म भर रहे हैं। आज समीक्षा बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

10 दिसंबर तक आवेदन भरने की अंतिम तिथि, bit-ly/Jobfair-application लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन
इस मेगा फेयर के लिए आवेदन करने bit-ly/Jobfair-application लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। आवेदन 10 दिसंबर तक किया जा सकता है। जो 9 सेक्टर चिन्हांकित किये गये हैं उनमें एपारेल, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, लाजिस्टिक, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्युरिटी आदि शामिल है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ और इसके बाहर भी नियुक्तियां मिल सकेंगी। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी रोजगार कार्यालय के राहुल ध्रुव के मोबाइल नंबर 83499-34093 तथा हरदेव खरे के मोबाइल नंबर 97136-50249 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन तुंहर द्वार के जिला स्तरीय शिविर हिर्री और औंधी में
कलेक्टर ने प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले शिविरों में आ रहे आवेदनों के बारे में भी पूछा। धमधा ब्लाक के हिर्री में शिविर का आयोजन 8 दिसंबर तथा पाटन ब्लाक के औंधी में शिविर का आयोजन 9 दिसंबर को होना है। कलेक्टर ने कहा कि जो आवेदन अब तक इन शिविरों के लिए आये हैं उनका विधिवत निराकरण कर लें ताकि निराकरण के संबंध में मौके पर ही ग्रामीणों को जानकारी दी जा सके।

26 दिसंबर से ग्राम पंचायतों में लगाये जाएंगे हेल्थ कैंप, हेल्थ चेकअप भी होगा
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत भेजे जा रहे मोबाइल मेडिकल वैन से लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रति कैंप 81 लोग आ रहे हैं। उसी तरह हाट बाजार में 111 का औसत दर्ज किया जा रहा है। 26 दिसंबर से निकुम के सभी ग्राम पंचायतों में हेल्थ कैंप लगाये जा रहे हैं। इनमें हेल्थ चेकअप भी होगा और ग्रामीणों का हेल्थ कार्ड भी बनेगा।

आशंका: 10 हल्के भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में आ सकती है बड़ी तबाही
रायपुर में बनेगा 500 सीटर बीपीओ सेंटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास, मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेंगे रोजगार
दूल्हे ने बताया क्यों की विवाह फिल्म के शाहिद कपूर की तरह अस्पताल में अनोखी शादी, दुल्हन को स्ट्रेचर पर पहनाया था मंगलसूत्र
तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत, गांव में पसरा मातम, तालाब से निकालने पर थामे थे एक दूसरे का हाथ
Big Breaking : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर एएसआई ने की फायरिंग, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाना खाते वक्त मिया-बीबी में हुआ ऐसा झगड़ा, बेसुध होते तक पीटता रहा पति, अस्पताल में महिला ने तोड़ दिया दम खाना खाते वक्त मिया-बीबी में हुआ ऐसा झगड़ा, बेसुध होते तक पीटता रहा पति, अस्पताल में महिला ने तोड़ दिया दम
Next Article छत्तीसगढ़ में 46 हजार नौकरियां, राजधानी में लगने वाले मेगा एंप्लायमेंट फेयर के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?