ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: May 7, 2022
Share
मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद प्रतापपुर पहुंचे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पानी की कमी की स्थिति है, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दे, नरवा के काम तेज़ी से पूरे करें। प्रतापपुर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा
  • इलाके में पानी की कमी की स्थिति, वाटर रिचार्जिंग का काम तेजी से करें
  • पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाना सुनिश्चित करें
  • आवर्ती चराई के गौठान बस्ती के नजदीक बनाए जाए
  • शिकायतों के निराकरण की ऑनलाईन व्यवस्था हो, कॉल सेंटर प्रारंभ किए जाएं
  • शासकीय भवनों में की जाए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकाप्टर से आते समय देखा एक नाला सूख गया है, पर ट्रीटमेंट वाला नाला में पानी है। नरवा योजना के तहत नालों का ट्रीटमेंट तेजी से करें। प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के बाद सूरजपुर पहला जिला है, जहां 800 फ़ीट में पानी नहीं। वाटर रिचार्जिंग में ध्यान दें, बिना झिझक के अच्छा काम करें।

सीएम बघेल ने कहा कि वन भूमि में जिन लोगों का 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है उन सभी को फारेस्ट लेंड पट्टा मिल जाये। भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग की शिकायतें मिली, उनका निराकरण करें। पटवारी की शिकायते ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवर्ती चराई के लिए पहाड़ी, बस्ती से दूर गौठान बन रहे है, इस पर अधिकारी ध्यान दें। गांवों के नजदीक गौठान बनाए। गौठान योजना में गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी तरह गरीब लोगों के राशनकार्ड अवश्य बनाए जाएं। यदि किसी गरीब को राशन कार्ड न मिले तो ये हमारी गलती है। यदि कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवगत कराइये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि लोगों से उनकी भाषा में बात करिए उनको अच्छा लगेगा। गुड गवर्नेंस का यही तरीका है।

सीएम बघेल ने कहा कि जिले के प्रभारी सचिव समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, निर्देश दिए गए हैं, वे पूरे हो। शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोले जाएंगे। नालों से बालू की अवैध खुदाई के मामलों में कड़ाई से करवाई की जाएगी। अवैध उत्खनन पर कड़ाई से कार्यवाही होगी।

प्रतापपुर को मुख्यमंत्री की एक और सौगात
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में 20 बिस्तरीय नए कोविड वार्ड का लोकार्पण किया। 32 लाख रुपये की लागत से बने इस वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज की सुविधायें रहेंगी।इसके साथ ही सामान्य बीमारियों के मरीजों को भी भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा।

​न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर का होली मिलन समारोह, सांसद बघेल सहित कलेक्टर-एसपी हुए शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण
विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने नए घर में मनाई पहली लोहड़ी
ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम : किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट
मजदूर ने खोद निकाला बेशकीमती हीरा, कीमत 20 लाख रुपये से अधिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खस्ताहाल व्यवस्था: सरकारी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज को स्ट्रेचर पर रख साहब के घर भागे तीमारदार खस्ताहाल व्यवस्था: सरकारी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज को स्ट्रेचर पर रख साहब के घर भागे तीमारदार
Next Article राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?