ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विकसित और खुशहाल हो रहा छग: रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विकसित और खुशहाल हो रहा छग: रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: April 18, 2025
Share
नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
SHARE

भाजपा नेत्री रत्नवली कौशल ने बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर रखी सामने
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है, विकास के आयाम गढ़ रहे है, माता बहनें, किसान, मजदूर, दलित पीडि़त वर्ग सभी तबके खुशहाल हो रहे हैं, यही तो असली सुशासन है।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने प्रेस व्यक्तव्य में कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को विकास पथ पर सरपट दौड़ा रहे है,हमारे संवेदनशील और सहृदय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ धान का कटोरा ही नहीं रह गया है,बल्कि खुशहाली और समृद्धि का सागर भी बन गया है। जमीन से जुड़े हमारे मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्रियों और सभी मंत्रियों ने शार्ट पीरियड में ही शानदार परफॉरमेंस दिखा कर साबित कर दिया है कि इरादे नेक हों तो कोई काम मुश्किल नहीं होता।

महतारी वंदन योजना से हमारी माता बहनों के चेहरों पर मुस्कान बिखरने लगी है,सुशासन तिहार का आनंद पूरे छत्तीसगढ़ में बिखर रहा है,तेंदूपत्ता संग्रहण दर में सम्मानजनक वृद्धि से जंगल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों और वनपुत्रों में अपने सुनहरे भविष्य की उम्मीद जाग उठी है, 31 सौ रुपए क्विंटल की दर से हर किसान का धान खरीदे जाने से किसान खुशहाल हो रहे हैं, फार्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थी खुश हैं,नक्सल हिंसा में 80 फीसदी कमी आ जाने से प्रभावित इलाकों के ग्रामीण और आदिवासी खुश हैं। बस्तर की वादियों में नक्सलियों द्वारा फैलाए गए रक्त गंध को नियद नेल्ला नार योजना ने दूर कर वहां तरक्की की खुशबू बिखेर दी है।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जो कि गृहमंत्री भी हैं वे आधी रात को उस झीरम घाटी से गुजर निकल आते हैं,जहां कभी नक्सलियों का बोलबाला था और जहां कभी नक्सलियों ने दो दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा जवानों की हत्या कर दी थी। बस्तर में यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारे सुरक्षा बलों की जांबाजी के दम पर ही आ पाया है। भाजपा नेत्री रत्नावाली कौशल पूरे विश्वास के साथ कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा।

राज्य की पीडीएस सर्वश्रेष्ठ
भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि हमारे दयालदास जी बघेल के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनने के बाद से राज्य की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई पास सिस्टम लागू किया गया है, इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर उपभोक्ताओं को राशन दिए जाने से व्यवस्था में पारदर्शिता आई है, लोगों को उनके हिस्से का पूरा अनाज मिल रहा है,राशन की कालाबाजारी थम गई है। रत्नावली कौशल ने कहा कि ये सारे विकासशील कार्य बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में असली सुशासन अब आया है।

छत्तीसगढ़ में मिले 260 नए कोरोना मरीज, 2 लोगों की हुई मौत…
Gustakhi Maaf: जिसे वित्तीय सलाहकार बनाना चाहिए था…
CG News : शिक्षक दिवस पर छुट्टी पड़ी भारी, अचानक पहुंचे बीईओ… चार शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज
शासकीय कार्यालयों में हितग्राहियों के काम आसानी से हों : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्य गठन के बाद सबसे अधिक धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
Next Article CG Breaking : जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था बेटा, 200 रुपए नहीं मिले तो मां की कर दी हत्या
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?