ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा, फॉर्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थीयो में हर्ष-दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा, फॉर्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थीयो में हर्ष-दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma
Published: April 17, 2025
Share
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के आयाम गढ़ रहे हैं
सुशासन तिहार का आनंद पूरे छत्तीसगढ़ में,महतारी बंधन योजनाओं से माता बहने लाभान्वित
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है, विकास के आयाम गढ़ रहे है, युवा, छात्र, माता, बहनें, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग सभी तबके खुशहाल हो रहे हैं। फार्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थी में खुशी की लहर है। छात्र एवं युवा अब मुख्य धारा से जुड़कर लाभांवित होंगे,यही तो असली सुशासन है।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने प्रेस व्यक्तव्य में कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को विकास पथ पर सरपट दौड़ा रही है,हमारे संवेदनशील और सहृदय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ धान का कटोरा ही नहीं रह गया है,बल्कि खुशहाली और समृद्धि का सागर भी बन गया है। जमीन से जुड़े हमारे मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्रियों और सभी मंत्रियों ने शार्ट पीरियड में ही शानदार परफॉरमेंस दिखा कर साबित कर दिया है कि इरादे नेक हों तो कोई काम मुश्किल नहीं होता।

महतारी वंदन योजना से हमारी माता बहनों के चेहरों पर मुस्कान बिखरने लगी है,सुशासन तिहार का आनंद पूरे छत्तीसगढ़ में बिखर रहा है,तेंदूपत्ता संग्रहण दर में सम्मानजनक वृद्धि से जंगल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों और वनपुत्रों में अपने सुनहरे भविष्य की उम्मीद जाग उठी है, 31 सौ रुपए क्विंटल की दर से हर किसान का धान खरीदे जाने से किसान खुशहाल हो रहे हैं,नक्सल हिंसा में 80 फीसदी कमी आ जाने से प्रभावित इलाकों के ग्रामीण और आदिवासी खुश हैं। बस्तर की वादियों में नक्सलियों द्वारा फैलाए गए रक्त गंध को नियद नेल्ला नार योजना ने दूर कर वहां तरक्की की खुशबू बिखेर दी है।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जो कि गृहमंत्री भी हैं वे आधी रात को उस झीरम घाटी से गुजर निकल आते हैं,जहां कभी नक्सलियों का बोलबाला था और जहां कभी नक्सलियों ने दो दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा जवानों की हत्या कर दी थी। बस्तर में यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारे सुरक्षा बलों की जांबाजी के दम पर ही आ पाया है।भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा।

राज्य की पीडीएस सर्वश्रेष्ठ
भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि हमारे दयालदास जी बघेल के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनने के बाद से राज्य की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई पास सिस्टम लागू किया गया है, इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर उपभोक्ताओं को राशन दिए जाने से व्यवस्था में पारदर्शिता आई है,लोगों को उनके हिस्से का पूरा अनाज मिल रहा है,राशन की कालाबाजारी थम गई है। दक्ष वैद्य ने कहा कि ये सारी विकासशील कार्य बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में असली सुशासन अब आया है।

विवशता: कोरोना के लक्षण दिखने के बाद महिला की मौत, एंबुलेंस न मिलने की वजह से बाइक पर शव ले गया परिवार
CG भाजपा की गोपनीय बैठक में तीन पूर्व मंत्रियों को नहीं बुलाया, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बंद कमरे में कर रहे मंथन
कोरोना से रोकथाम एवं बचाव: लापरवाह व्यापारियों की दुकानें सील
रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजधानी रायपुर में 13 हाईवा जब्त
क्रिस रॉक ने ऑस्कर 2023 की मेजबानी करने से किया इनकार, जनिए क्या है वजह..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय कैबिनेट का फैसला : सीजीपीएससी की परीक्षा देने वालों का शुल्क वापस करेगी सरकार, व्यापारियों का वैट होगा माफ
Next Article पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जागृति शिविर, आंगनबाड़ी में गोदभराई और अन्नप्राशन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?