रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मांगे रखी। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार से पेट्रोल डीजल में लगने वाले सेस को कम करने की मांग की ताकि प्रदेश में भी लोगों को बढ़ती कीमतों से राहत दी जा सके।

सीएम बघेल ने अपने पत्र के माध्यम से राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की। जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की मांग भी रखी।
सीएम बघेल ने अपने पत्र के माध्यम से कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की मांग की। साथ ही धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया। इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की भी मांग की।




