ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की

By @dmin
Published: April 9, 2022
Share
एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल
एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल
SHARE

इनमें 8 पैसेंजर ट्रेन छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है
ट्रेनों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को हो रही तकलीफों को किया गया नजरअंदाज
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 5 अप्रैल को रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष को ट्रेनों का परिचालन यथावत रखने लिखा गया है पत्र
लोकल ट्रेनों का परिचालन एक माह बंद करने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया है आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि-हद है. रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस जनविरोधी निर्णय का ञ्चक्रड्डद्बद्यरूद्बठ्ठढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करें. 

गौरतलब है कि इसके पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लोकल ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव ने 5 अप्रैल को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेल्वे बोर्ड नई दिल्ली को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद होने से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को होने वाली दिक्कतों की ओर रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी रखने का अनुरोध किया है। 

हद है.

रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है.

इस जनविरोधी निर्णय का @RailMinIndia तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करें. pic.twitter.com/W4ImVLbf29

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 5, 2022

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र में लिखा है कि प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा 31 मार्च 2022 को जारी आदेश द्वारा कुल 10 लोकल ट्रेनों का परिचालन एक माह के लिये बंद कर दिया गया है। इनमें से कुल 08 ट्रेन छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत रेल मार्गों से प्रतिदिन आना-जाना करती हैं। इन ट्रेनों के परिचालन बंद करने के पूर्व किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।

अपर मुख्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान अवधि में चैत्र नवरात्र का समय चल रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक देवालयों, मंदिरों में देवी मां के दर्शन करने के लिए सतत् रूप से देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। देवी दर्शन के स्थानों तक पहुंचने के लिये रेल मार्ग सबसे सुगम एवं अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य में 08 ऐसी ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण श्रद्धालु एवं आम नागरिक अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने से वंचित हो रहे हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में मध्यम एवं निम्न वर्ग के अनेक यात्री हैं, जो प्रतिदिन उपरोक्त 08 रेलों से यात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। लोकल ट्रेनों के बंद होने से प्रतिदिन व्यवसाय, रोजगार एवं शासकीय तथा अद्र्धशासकीय सेवा से जुड़े व्यक्तियों, शालेय एवं महाविद्यालय के छात्रों आदि के जाने-आने में काफी असुविधा हो रही है। ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिये जाने से निश्चित रूप से ग्रीष्मावकाश में की जाने वाली यात्राओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अपर मुख्य सचिव ने पत्र में रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष से उपरोक्त समग्र स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर को 31 मार्च 2022 को जारी उनके आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली रेलों का परिसंचालन बहाल किये जाने हेतु तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

काम पर निकली महिला की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या कर शव फेंका… जांच में जुटी पुलिस
डायरिया पर घिरा भिलाई निगम : श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष ने कहा- निगम दिवालिया है बताएं हम करेंगे फंड कलेक्शन
पपीता की खेती ने बदली किस्मत, खेत में ही बिकी पूरी फसल
महिला अफसर ने बेहोश युवक को कंधे पर ऑटो तक पहुंचाया.. समय पर इलाज मिला, तो बच गई जान
दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट… प्रबंधन को भनक भी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बूस्टर डोज के लिए नहीं कराना होगा नया रजिस्ट्रेशन, प्राइवेट अस्पताल के लिए रेट भी तय बूस्टर डोज के लिए नहीं कराना होगा नया रजिस्ट्रेशन, प्राइवेट अस्पताल के लिए रेट भी तय
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 171 # 09 April 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?