ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का धुंआधार दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का धुंआधार दौरा

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
The demand for grant of Rs 3807.66 crore for Urban Administration and Development
The demand for grant of Rs 3807.66 crore for Urban Administration and Development
SHARE

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया औचक निरीक्षण पर पहुंचे बलरामपुर और अंबिकापुर
जिला अस्पताल, बस स्टैंड, निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, योजनाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला भ्रमण से पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया योजनाओं व कार्यों की जमीनी हकीकत जानने बुधवार को बलरामपुर और अम्बिकापुर पहुंचे। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिला मुख्यालय बलरामपुर के नवीन बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् मोबाईल मेडिकल यूनिट, वार्ड क्रमांक 14 में निर्माणाधीन डामरीकृत सड़क, जिला चिकित्सालय, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर व प्रधानमंत्री आवास तथा जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया।

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित विधानसभावार दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे थे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिला मुख्यालय में नवीन बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् मोबाईल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण कर अपना ब्लड प्रेशर चेकअप कराया। उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने नवीन बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों का आबंटन शीघ्र कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलरामपुर को दिये।

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट व निर्माणाधीन हमर लैब का अवलोकन किया। श्री डहरिया ने हमर लैब यूनिट को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। अस्पताल परिसर में संचालित श्री धन्वंतरी क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा दवाई क्रय करने आये हितग्राहियों से दवाई में दी रही छूट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्री धन्वंतरी मेडिकल के संचालक से दवाई की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक दवाएं रखने के निर्देश दिये।

नगर पालिका बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 14 में निर्माणाधीन डामरीकृत सड़क के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई तथा उक्त सड़क की गुणवत्ता के जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत वार्ड क्रमांक 05 में ईश्वर मिंज के नवनिर्मित मकान का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राही से आवास के राशि की भुगतान संबंधी जानकारी ली। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच, कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी ली तथा समय पर पेंशन राशि हितग्राहियों को भुगतान करने के निर्देश दिये। इस दौरान रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, प्रबंध संचालक एनआरएचएम व संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ. प्रियंका शुक्ला, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल चौबे, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, वनमण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बलरामपुर के बाद डॉ. डहरिया अम्बिकापुर पहुंचे। वहां उन्होंने गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर में लगाए गए मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं बालगंगाधर तिलक वार्ड में चल रहे बीटी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बीटी रोड की थिकनेस स्वयं जांची और अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश दिये।

डॉ. डहरिया ने कहा कि अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सभी काम बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। एमएमयू के निरीक्षण के दौरान डॉ डहरिया ने एमएमयू में उपलब्ध सुविधाओं तथा आज उपचार किये गए मरीजों की संख्या की जानकारी ली। वर्तमान में अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में 4 एमएमयू संचालित है जो प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मोहल्लों में शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

इस दौरान बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लोगों की समस्याएं दूर करने कल प्रशासन पहुंचेंगे आपके द्वार, मौके पर ही होगा आवेदनों का निराकरण
अखिलेश और मायावती को बड़ा झटका, सपा-बसपा के 10 एमएलसी आज भाजपा में होंगे शामिल
इसरो और आईआईटी मद्रास का भ्रमण कर लौटे स्कूली बच्चे, छत्तीसगढ़ विधानसभा की देखी कार्रवाई, सीएम साय से साझा किये अनुभव
Breaking News : जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप टॉपर बना भारत, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
विधायक देवेंद्र ने की सेक्टर 7 और सेक्टर 5 के वार्डो में भेंट मुलाकात, वार्डवासियों ने दिए शहर के विकास के लिए कई सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Food Minister Amarjeet Bhagat discussed the shortage of fertilizers and urea with ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी: मंत्री अमरजीत भगत
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले वोरा, दुर्ग में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?