ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश की मौजूदगी में नव निर्वाचित महापौरों ने संभाला पदभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश की मौजूदगी में नव निर्वाचित महापौरों ने संभाला पदभार

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
SHARE

पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास में तेजी लाने को कहा

भिलाई। भिलाई व रिसाली नगर निगम में पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां पर आजीविका के अवसर बढ़ाने वृहत आजीविका केंद्र के निर्माण की तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि निगम इस दिशा में योजना बनाएं, शासन द्वारा हर संभव मदद रिसाली नगर निगम को की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर सभापति एवं पार्षद गणों के लिए तेजी से विकास करना बड़ी चुनौती होगा। इनमें से अधिकांश पार्षद पहली बार आए हैं और उत्साह से भरे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि यह रिसाली के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कुछ अनुभवी पार्षद भी आए हैं। उनके अनुभव का लाभ नगर निगम को मिलेगा। श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए जो कार्य शासन ने किया है उससे बड़े पैमाने पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी पहुंचा है और इससे शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं जिस तरह से जनता ने विश्वास जताया है उससे शासन की शहरी योजनाओं पर मुहर लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से आवश्यक कार्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से शिक्षा की ठोस नींव रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 12 हजार करोड़ का भुगतान किसानों को हो चुका है और इसमें से 10,000 करोड रुपए मार्केट में भी पहुंच चुका है। रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने तेजी से कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना के विकास पर सरकार की नजर है। लो प्रेशर एरिया आदि में पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनिर्मित महापौर को भी बधाई देते हुए कहा कि आपने इतिहास में अपना नाम अंकित कर लिया है। अब रिसाली के विकास के लिए जमकर कार्य कीजिए।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवगठित रिसाली नगर निगम में विकास कार्यो के लिए लगातार मदद की और आगे भी उनसे आशा है कि इस नवीन निगम को यथासंभव मदद करते रहेंगे ताकि यहां बेहतरीन कार्य होता रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि नगरीय निकायों में जिस तरह के परिणाम आए हैं उससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जो शहरी योजनाएं आरंभ की गई हैं उनका सार्थक जमीनी असर हुआ है और यह लोगों के कल्याण के लिए उपयोगी साबित हो रही है। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसाली निगम का गठन किया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने मार्गदर्शन में निगम को आगे बढ़ाया। अब हम सबका दायित्व है कि मिलकर काम करें और रिसाली के विकास को नए सोपान दें। इस दौरान भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी देवेंद्र यादव, जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी साहू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्री नारायण मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नवगठित नगर निगम रिसाली को भिलाई से अलग कर बनाया गया। भिलाई निगम के 13 वार्डों को अलग कर 40 वार्डों का नया निगम बना। निगम बनने के बाद पहली बार रिसाली निगम में चुनाव संपन्न हुए। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में रिसाली निगम पर कांग्रेस का कब्जा हुआ। यहां कांग्रेस के पार्षदों ने 21 वार्डों में जीत दर्ज की । भारतीय जनता पार्टी के 12 पार्षद विजयी हुए। सात निर्दलीय पार्षद भी जीते जिनमें से पांच निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। 5 जनवरी को रिसाली निगम में महापौर व सभापति का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें कांग्रेस की शशि सिन्हा महापौर बनी वहीं केशव बंछोर सभापति निर्वाचित हुए। महापौर के रूप में निर्वाचित शशि सिन्हा पहली बार पार्षद चुनी गई है। शशि सिन्हा रिसाली निगम के वार्ड क्रमांक 9 से पार्षद चुनी गई, वही सभापति के रूप में निर्वाचित केशव कुमार बंछोर वार्ड 11 से पार्षद है। महापौर का पदभार ग्रहण करने के बाद शशि सिन्हा अब जल्द ही महापौर परिषद् का गठन करेंगी और अलग अलग विभागों को उसके प्रतिनिधि मिल जाएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेशबघेल ने नवनिर्वाचित महापौर शशि सिन्हा एवं सभापति केशव बंछोर को पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने उनके चेंबर में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है संकल्पबद्ध होकर कार्य करें और जन सरोकारों से जुड़े कार्य करते रहें, आपको अवश्य सफलता मिलेगी। रिसाली में अभी कार्य की काफी संभावना है जितनी मेहनत आप लोग यहां करेंगे। विकास उतनी ही तेजी से यहां दिखेगा। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, जितेन्द्र साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सीएम और भाजपा किसान मोर्चा के नेता को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- 15 दिन में रिजल्ट देखोगे
अगले माह से राशन दुकानों में लाभार्थियों को मिलेगा पांच किलोग्राम चना मुफ्त
सुशांत सिंह की आत्महत्या से दुखी सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी: सुसाइडल नोट पर लिख सुशांत का चला जाना अच्छा नहीं लगा
भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान हुआ हादसे का शिकार, एक ग्रुप कैप्टन ने गंवाई जान
हृदय के पास छिपा था कैंसर, डॉक्टरों ने ढूंढकर किया ऑपरेशन, हार्ट की बड़ी नसों से सुरक्षित निकाला गया गाँठ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ ने जब्त की पाकिस्तानी नाव, पड़ी थी लावारिस पड़ी बीएसएफ ने जब्त की पाकिस्तानी नाव, मिली थी लावारिस पड़ी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 85 # 08 january 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?