ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने शीत लहर से लोगों को बचाने कलेक्टरों को दिए निर्देश, 24 से शीतकालीन अवकाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने शीत लहर से लोगों को बचाने कलेक्टरों को दिए निर्देश, 24 से शीतकालीन अवकाश

By @dmin
Published: December 22, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

सार्वजनिक स्थलों में रात में अलाव जलाने एवं बेसहारों, जरूरतमंदों को कम्बल एवं गर्म कपड़े की करें व्यवस्था
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कलेक्टरों को जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दान-दाताओं की मदद से बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि वितरण कराए जाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीत लहर के प्रकोप के चलते जरूरतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए।

यहां यह उल्लेखनीय है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी प्रदेश के विभिन्न भागों में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य को शीत-घात से बचने के लिए सामयिक सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को शीत-घात से बचने के लिए एहतियात के तौर पर भोजन, पानी, ईधन, बैटरी चार्जर, आपातकालीन प्रकाश और साधारण दवाओं की व्यवस्था करने की सलाह दी है। शीत के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े, कम्बल आदि का उपयोग करने, खिड़की-दरवाजें अच्छी तरह से बंद रखने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षित तरीके से अलाव की व्यवस्था भी करने को कहा गया है। घर से बाहर निकलते समय नाक, कान और मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखने की सलाह दी गई है। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखने के साथ ही आवश्यकता अनुसार रूम हीटर का उपयोग दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखने को कहा गया है। कमरों को गर्म करने के लिए कोयले का प्रयोग न करें। अगर कोयले तथा लकड़ी को जलाना आवश्यक है, तो उचित चिमनी का प्रयोग करें। बंद कमरों में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है, जो की जान लेवा है।

24 से रहेगी स्कूलों की छुट्टी
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाशों की घोषणा कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 24 से 28 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही निजी स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश दिए जाने का आदेश दिया गया है। जिन स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं वहां पर इस आदेश से छूट दी गई है। परीक्षाओं के बाद वे शीतकालीन अवकाश की घोषणा करेंगे।

देवपहरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढऩे से फंसे चार पर्यटक, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
Ind v/s Aus-ODI: भारत की शर्मनाक हार, मार्श ने गेेंदबाजों के दिखाए तारे, Australia ने 10 विकेट से जीता मैच
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं
मेगा मेडिकल कैंप : 1200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों ने कराया परीक्षण, सेवानिवृत्त अफसर भी पहुंचे
गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली में खाद्य मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल, कम्यूनिटी किचन के बारे में दिए कई उपयोगी सुझाव मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली में खाद्य मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल, कम्यूनिटी किचन के बारे में दिए कई उपयोगी सुझाव
Next Article ओमिक्रॉन की राजधानी बन रही दिल्ली, महाराष्ट्र से भी ज्यादा हुए केस, देश भर में 213 मामले ओमिक्रॉन की राजधानी बन रही दिल्ली, महाराष्ट्र से भी ज्यादा हुए केस, देश भर में 213 मामले

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?