ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को “आमचो कुटुम्ब” की दी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को “आमचो कुटुम्ब” की दी सौगात

By @dmin
Published: May 26, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को "आमचो कुटुम्ब" की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को "आमचो कुटुम्ब" की दी सौगात
SHARE

पुलिस जवानों के कड़े परिश्रम और त्याग से ही बस्तर में शांति स्थापित हो रही : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
बस्तर संभाग के सातों जिलों में बनेंगे आमचो पुलिस कैंटीन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुलिस परिवारों से की भेंट-मुलाकात
पुलिसकर्मियों को मिली सुविधाओं के लिए उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर में चल रहे भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज जगदलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय परिसर आमचो कुटुम्ब का लोकार्पण किया। नवनिर्मित पुलिस आवासीय परिसर आमचो कुटुम्ब में अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ही प्रधान आरक्षक व आरक्षक वर्ग के पुलिसकर्मियों के लिए 48 जी टाइप और 120 एच टाइप आवास बनाए गए हैं। इस तरह यहां 168 आवास पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण करने के साथ ही आवास का अवलोकन भी किया। आमचो कुटुम्ब की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। आवासीय परिसर आमचो कुटुम्ब के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस परिवार के साथ भेंट-मुलाकात की।

जगदलपुर में पुलिस परिवारों से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस जवानों की कड़ी मेहनत और त्याग से ही बस्तर में शांति स्थापित हो रही है। शांति स्थापित होने से आमजन भी सुकून का जीवन जीते हैं। यहां बस्तर रेंज मुख्यालय में सभी सातों जिलों के साथ ही अन्य जिलों से भी पुलिस जवान अपनी सेवा देने आते हैं। शासकीय आवास की कमी के कारण वे अपने परिवार से दूर रहते हैं। अब यहां आवासीय व्यवस्था हो जाने से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। इससे उनकी कार्यकुशलता में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस आवासीय परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कहते हुए नगर निगम की ओर से झूले लगवाने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां आम के पौधे का रोपण भी किया।

प्रधान आरक्षक की मांग पर पुलिस कैंटीन की घोषणा
पुलिस परिवार से भेंट-मुलाकात के दौरान प्रधान आरक्षक श्रीमती बिजो लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भोजन की व्यवस्था को लेकर परेशानियों को साझा किया और उचित मूल्य की कैंटीन शुरू करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने सहज भाव से पूछा कि यह सुविधा आपको रेंज मुख्यालय में चाहिए या पूरे संभाग में? और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर संभाग के सातों जिलों में आमचो पुलिस कैंटीन के संचालन की घोषणा कर दी।

मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद विनोद चौबे छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहिल कश्यप और तेजस्विनी कुंजाम को 36 हजार रुपए का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवराज कुर्रे और नम्रता गागड़े को 24 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री के साथ मेधावी छात्रों ने तस्वीरें भी खिंचाई।

पुलिस परिवार ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शहीद विनोद चौबे छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की पहल पर पुलिस परिवार की सदस्य अनुकृति मिश्रा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति से हम बच्चों को आगे बेहतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की सुविधा प्रदान किए जाने पर पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। पुलिस परिवार की सदस्य प्रभा साहू ने कहा कि इस सुविधा के बाद सप्ताह में कम-से-कम एक दिन अब पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय गुजारते हैं।

आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू
निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों को नक्सलियों की धमकी, पर्चा जारी कर कहा बात नहीं मानी तो खुद होंगे अपनी मौत के जिम्मेदार
पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, मैन्यूफैक्चिरिंग हब का किया निरीक्षण
Big news : रेलवे ने बदला नियम – वेटिंग टिकट पर नहीं कर सकेंगे सफर, एटीएम ट्रांजेक्शन दाम भी बढ़े
सीए राहुल बत्रा को आईसीएआई की एआई समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में किया गया नियुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान बस्तर की महिलाओं के चट्टानी इरादों से पथरीली जमीन में फूटे पपीते के अंकुर, डेढ़ महीने तक हाथों से पत्थर बीन महिलाओं ने उगाया मीठा पपीता
Next Article बिजली के खंभे से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक यात्री की जलने से मौत बिजली के खंभे से टकराने के बाद बस में लगी आग, एक यात्री की जलने से मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?