ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का अवलोकन, बस्तर में मिलेगी खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का अवलोकन, बस्तर में मिलेगी खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा

By @dmin
Published: January 25, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का अवलोकन, बस्तर में मिलेगी खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा
मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का अवलोकन, बस्तर में मिलेगी खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा
SHARE

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा है धरमपुरा क्रीड़ा परिसर
अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों से मिलकर की उनकी हौसला अफजाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की।

धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है। क्रीड़ा परिसर को खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। क्रीड़ा परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर हो रहा है। ट्रेक के निर्माण में विश्व के सबसे एडवांस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ट्रेक में इस्तेमाल होने वाला वी मैक्स नाम का मटेरियल स्विट्जरलैंड में निर्मित होता है।

बस्तर जिले के धरमपुरा में 27 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक खेल परिसर को विकसित किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर एथलेटिक्स, तीरंदाजी, व्हालीबाल, हैंडबाल, खो-खो, कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रीड़ा परिसर में एक अलग खेल मैदान के साथ ही लॉन्ग जंप, हाई जंप के लिए भी अलग से स्थान सुरक्षित किया गया है ताकि इन खेलों के खिलाडिय़ों को भी बेहतर खेल का मैदान मिल सके।

धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेक, 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रैक्टिस एथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर तथा 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर स्पोट्र्स हॉल का निर्माण हो रहा है। इन निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर बस्तर संभाग के खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा।

क्रीड़ा परिसर में तैयार हो रहे पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है, जिसमें एक साथ 340 चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स ट्रेक के निर्माण हो जाने से यहां पर ट्रेक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एथलेटिक्स के 400 मीटर मेन ट्रेक के साथ ही 200 मीटर के वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में यह सुविधा छत्तीसगढ़ में सिर्फ बस्तर में ही उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं खेल जगत जे जुड़े लोग उपस्थित थे।

जशपुर में मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारंभ, किसान अब क्यू आर कोड स्कैन कर सीधे बेच सकेंगे अपनी फसल
2436 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लिया भाग, 23 गोल्ड हासिल कर बालोद बना चैंपियन
लकड़ी लेने जंगल गए दो मजदूरों पर गिरी गाज, एक की मौत, दूसरा घायल
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
हमारी सरकार जल, जंगल और जमीन को सहेज रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाद्य-आयुर्वेदिक-पर्सनल केयर और अन्य जरूरी वस्तुओं की टेस्टिंग अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में होगी
Next Article ऐलान: इस साल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार, ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल ऐलान: इस साल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार, ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?