ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा
जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा
SHARE

वोरा ने फूड टेस्टिंग लैब निर्माण की तैयारियों की जानकारी दी – मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे भूमिपूजन : अरुण वोरा  
दुर्ग . स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और कार्पोरेशन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वोरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्पोरेशन के गोडाउन की क्षमता 18 लाख 80 हजार 620 मीट्रिक टन है, जबकि किराये पर लेकर 3 लाख 85 हजार 623 मीट्रिक टन क्षमता के गोडाउन में खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा है। इस तरह कार्पोरेशन द्वारा कुल 22 लाख 66 हजार 243 मीट्रिक टन क्षमता के गोडाउन पर खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा है।

वोरा ने बताया कि कार्पोरेशन द्वारा वर्ष 2022 में रिकॉर्ड क्षमता के गोडाउन का निर्माण करने का कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री को कार्पोरेशन के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपते हुए वोरा ने कहा कि कार्पोरेशन द्वारा 23 स्थानों पर 1 लाख 99 हजार 600 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि 77 स्थानों पर 3 लाख 88 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोडाउन का निर्माण करने टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्पोरेशन द्वारा इस साल गोडाउन की वर्तमान क्षमता का एक चौथाई क्षमता वाले नए गोडाउन का निर्माण किया जाएगा। 

वोरा ने बताया कि राज्य में पूर्ण सुविधायुक्त और एनएबीएल से मान्यता प्राप्त अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी का निर्माण नवा रायपुर में करने की तैयारियां चल रही हैं। सेक्टर 13 कायाबांधा में लगभग 60 हजार वर्गफीट भूमि खरीदी कर ली गई है। वोरा ने भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए समय देने का आग्रह किया।लैब से एक्रीडेशन संस्थाओं NABL, FSSAI, APEDA और EIC जैसे मानकों से एक्रीडेटेड होने के कारण राज्य व आसपास के राज्यों में विश्वसनीय जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। इससे राज्य में आयात और निर्यात में बढ़ोतरी होगी। लैब भवन का निर्माण नवा रायपुर अटल नगर डवलपमेंट अथारिटी द्वारा कराई जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। वोरा ने बताया कि स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा अपने गोदामों का पंजीकरण WDRA से कराया जा रहा है। अब तक कार्पोरेशन के 27 गोदाम WDRA से पंजीकृत हो गए हैं।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक… अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
अब नए दफ्तर में रक्षा मंत्रालय: पीएम ने किया सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने दो नए कार्यालयों का उद्घाटन
महापौर धीरज बाकलीवाल ने गौरवपथ का किया भ्रमण, कहा- कोई भी ठेला, गुमटी वाले गौरवपथ में न लगायें बैनर पोस्टर
दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, सीएम साय ने कहा खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई
विधायक देवेन्द्र की पहल पर सेक्टर 4 में होगा एलईडी लाइट सह स्ट्रोटर्फ युक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर ने किया भूमिपूजन, कच्ची नाली से मिलेगा छुटकारा, 15 लाख से होगा विकास महापौर ने किया भूमिपूजन, कच्ची नाली से मिलेगा छुटकारा, 15 लाख से होगा विकास
Next Article राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में दिखा जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, कला, परम्परा का अनूठा संगम राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में दिखा जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, कला, परम्परा का अनूठा संगम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?