ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई
मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में छत्तीसगढ़ के 12 नगर निगमों के महापौरों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौरों ने कहा है कि बजट में सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्नति को ध्यान में रखा गया है। आर्थिक विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। वर्ष 2022-23 के बजट से समावेशी विकास की गति को बल मिलेगा।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक विनय जायसवाल और देवेंद्र यादव सहित रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, कोरबा महापौर श्री राज किशोर प्रसाद, चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, भिलाई महापौर नीरज पाल, भिलाईचरौदा महापौर निर्मल कोसरे, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, धमतरी महापौर विजय देवांगन, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, रायगढ़ महापौर श्रीमती जानकी बाई काटजू और बिरगांव महापौर नन्दलाल देवांगन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य के बजट में शहरी निर्धन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने हेतु ”मोर जमीन मोर मकान” तथा ”मोर मकान मोर चिन्हारी” योजनाओं के तहत 450 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। नगरीय निकायों में जल प्रदाय योजना के लिये अनुदान मद में 30 करोड़ रूपए तथा ऋण हेतु 55 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार बजट में आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से नगरीय निकायों के सम्पत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30 प्रतिशत कम करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा मिशन अमृत 2.0 के तहत शहरों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल तथा समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदाय करने के लिये 200 करोड़ रूपए एवं नगरीय निकायों की जल आवर्धन योजना में 380 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। कोरबा, दन्तेवाड़ा, सक्ती, शिवरीनारायण एवं चन्द्रपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना हेतु 20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 14 नगर निगमों में 60 मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से संचालित दाई-दीदी क्लीनिक योजना की सफलता को देखते हुए इसे प्रदेश के समस्त नगरपालिका एवं नगरपंचायतों के लिये लागू करने की घोषणा की। इसके लिये बजट में 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

28 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, तैयारी पूरी
पंजाब कांग्रेस में तीसरा मोर्चा खुलने के संकेत: इधर सिद्धू की 30 मंत्री-विधायकों से मुलाकात, उधर बाजवा के घर बड़ी बैठक
मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ की चर्चा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल शुरू …. राज्य के पहले प्रदर्शन-वन की शुरूआत कोरिया जिले के ग्राम पंचायत आनी से… गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे वृक्षारोपण
Bhilai breaking : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे के बाद भी लापरवाही, नाले के गड्‌ढ़े में गिरा बाइक सवार, बाल-बाल बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation मानव संसाधन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट, सर्वांगीण विकास एवं राज्य की प्रगति के लिए सरकार है प्रतिबद्ध : वोरा
Next Article पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर दबिश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?