ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने ली 2 की जान, खून से लिखकर दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने ली 2 की जान, खून से लिखकर दी चेतावनी

By @dmin
Published: November 13, 2021
Share
मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने ली 2 की जान, खून से लिखकर दी चेतावनी
मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने ली 2 की जान, खून से लिखकर दी चेतावनी
SHARE

बालाघाट (एजेंसी)। जनजातीय गौरव दिवस के दो दिन पहले नक्सलियों ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। बैहर थाना क्षेत्र के मालखेड़ी गांव में दो ग्रामीणों का शुक्रवार को अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लिखे संदेश में धमकी दी कि अगर कोई पुलिस के लिए काम करेगा तो उसका यही हाल होगा।

एक साल पहले हुई थी मुठभेड़
बताया जाता है कि करीब एक साल पहले नक्सलियों के साथ बैहर थाना क्षेत्र के मालखेड़ी गांव में पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई थी। इस घटना के सालभर बीतने के बाद शुक्रवार की रात को दो लोग संतोष यादव और जगदीश पटले के घर आए। उनसे बात करने का कहते हुए अपने साथ ले गए। रात में न तो अनजान लोग वहां वापस आए और न ही संतोष व जगदीश ही लौटे लेकिन रात को उन्होंने गोली चलने की आवाज जरूर सुनी।

बदला की जताई जा रही आशंका
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास बहने वाले नाले किनारे संतोष यादव और जगदीश पटले की लाशें पड़ी हैं। इसके आधार पर पुलिस ने घटनास्थल से लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एडीजी राय ने बताया कि यह वारदात सालभर पहले नक्सलियों से इसी घटनास्थल पर मुठभेड़ हुई थी और इसी का बदला लेने के लिए वारदात किए जाने की आशंका है।

खून से लिखकर छोड़ा संदेश
बताया जाता है कि जिस स्थान पर संतोष यादव और जगदीश पटले की लाश मिली, वहां पास में ही एक कागज पर खून से लिखा एक पत्र भी मिला है। यह पत्र नक्सिलयों द्वारा ग्रामीणों को धमकी भरा संदेश बताया जा रहा है। इसमें नक्सिलयों ने पुलिस से संपर्क रखने पर इसी तरह का हाल होने की धमकी दी है। पुलिस की मुखबिरी बंद करने की इस पत्र में चेतावनी दी गई है। इसके बाद से ग्रामीणों में भय और दहशत है। कहा जा रहा है कि इस वारदात को नक्सलियों के खटिया-मोचा दलम ने अंजाम दिया है। वहां जो पर्चे मिले हैं वह भी उससे संबंधित होना बताए जा रहे हैं।

सरकार ने दी परिजनों को सहायता
मध्य प्रदेश सरकार ने नक्सली हमले के शिकार ग्रामीणों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बालाघाट जिले के मालाखेड़ा गांव में नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत की है। दो निर्दोष ग्रामीणों की नर्मिमतापूर्वक हत्या की है। नक्सलियों का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बालाघाट राय ने बताया कि घटना में मृत लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो राहत देने का ऐलान किया है, उसे उन तक जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिवारों को चैक सौंपे जाएंगे।

जारी रहेगा नक्सल अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि नक्सली हिंसा को समाप्त करने के लिए अभियान पूरी तरह जारी रहेगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति की समीक्षा की है। पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। पीडि़त परिवार को पांच लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। उनके संरक्षण की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

साहू समाज का मंच और शेड़ निर्माण की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मेयर ने किया भूमिपूजन
टीबी, कुष्ठ सर्वे में 9.17 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग, जांच अभियान की दी जा रही जानकारी
ग्राम संकनपल्ली की भूमि संबंधी शिकायत पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी
Blast in Brick Kiln: 7 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा लोगों की दबे होने की आशंका, Pm Modi ने किया Tweet
Breaking News : बीजापुर में आरक्षक की हत्या से मचा हड़कंप, छुट्टी पर था आरक्षक… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें
Next Article कल्कि महोत्सव में भाग लेने के लिये छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत दिल्ली से श्रीकल्किधाम रवाना…. समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल कल्कि महोत्सव में भाग लेने के लिये छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत दिल्ली से श्रीकल्किधाम रवाना…. समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?