ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई के निर्भया केस पर पुलिस का खुलासा, पैसों के लेनदेन के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुंबई के निर्भया केस पर पुलिस का खुलासा, पैसों के लेनदेन के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम

By @dmin
Published: September 13, 2021
Share
मुंबई के निर्भया केस पर पुलिस का खुलासा, पैसों के लेनदेन के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम
मुंबई के निर्भया केस पर पुलिस का खुलासा, पैसों के लेनदेन के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मुंबई के निर्भया केस को लेकर पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच कर रही साकी नाका पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया है कि पीडि़ता और आरोपी एक दूसरे को जानते थे और उनके बीच पैसों को लेकर विवाद था जो कि हत्या में बदल गया।

बता दें कि बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली 30 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर सोमवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने कहा कि साकी नाका पुलिस ने पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराओं को जोड़ा है क्योंकि पीडि़ता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती थी।

पुलिस ने हथियार भी किया बरामद
नागराले ने कहा कि पुलिस ने हत्या का वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिसे आरोपी मोहन चौहान ने महिला को चाकू मारने के बाद छिपाया था। उन्होंने कहा कि पीडि़ता की मौत का मुख्य कारण उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। घटना को लेकर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़त और आरोपी चौहान की घटना से पहले पांच बार मुलाकात हुई थी और उनके बीच कुछ पैसे का लेन-देन हुआ था। हालांकि, पुलिस ने लेन-देन के बारे में विस्तृत रूप से बताने से इनकार कर दिया।

आरोपी ने गुनाह कबूला
पुलिस ने कहा, चौहान ने हत्या की बात कबूल कर ली है और यह भी खुलासा किया है कि वह घटना के बाद कपड़े धोने और कपड़े बदलने के लिए अपने चचेरे भाई के घर गया था। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हत्या के समय उसने पहने हुए कपड़े को बरामद कर लिया है। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

जरूरत पडऩे पर महिलाओं की दी जाएगी मदद
नागराले ने कहा कि कम आबादी वाले इलाकों में रात के समय पुलिस की गश्त को बढ़ाई जाएगी। रात में अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं यदि मदद मांगती है तो उन्हें पेट्रोलिंग पार्टी की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यौन अपराध में शामिल अपराधियों की सूची भी तैयार की जाएगी और रिहाई के बाद में उनकी जांच की जाएगी।

आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले पुलिस की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किया था वायरल
सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, स्कूल जाते समय हइवा ने मारी ठोकर… लोगों ने किया हंगामा
5 अगस्त को रिलीज होगा जागेश और साक्षी का छत्तीसगढ़ी एल्बम ‘दिल दीवाना होंगे’
मंत्री अकबर ने 15 लाख 85 हजार रूपए की लागत से निर्मित कसौधन गुप्ता समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
आजाद भारत में हुए सामाजिक सुधारों में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम-गुरु रुद्र कुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब बड़ी खबर: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, डब्ल्यूएचओ ने भी की तारीफ
Next Article Women's group will operate the canteen… now Chhattisgarhi cuisine will be available in Risali महिला समूह करेगी कैंटिन का संचालन… रिसाली निगम कार्यालय में मिलेगा अब छत्तीसगढ़ी व्यंजन… आयुक्त ने किया उद्घाटन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?