ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण
मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के वावेन गांव ने 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस गांव के 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस तरह से यह देश का पहला गांव है, जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इस गांव में टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जहां ग्रामीणों ने जागरुकता दिखाई है तो वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कड़ी मशक्कत की है। जंगलों के बीच बसे इस गांव तक पहुंचने के लिए हेल्थ वर्कर्स को 11 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता था। बीते शुक्रवार को जब हेल्थ वर्कर्स की टीम इस गांव में पहुंची तो सभी 362 ग्रामीणों ने टीका लगवा लिया। गांव में ज्यादातर आबादी जनजातीय समुदाय की है, जो हमेशा गर्मियों में पहाड़ों की ओर निकल जाते हैं और अपने पशुओं संग पतझड़ के सीजन में ही लौटते हैं।

बांदीपोरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मसरात ने कहा कि गांव में 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग चुका है। उन्होंने कहा कि यदि हम इंतजार करते तो ये लोग पहाड़ों की ओर निकल जाते और फिर उन्हें टीका लगा पाना मुश्किल होता। ऐसे में हमने पहले ही यह टारगेट हासिल कर लिया है। अब अगला टीका 12 सप्ताह के गैप पर लगेगा और हमने उनसे उनके रूट के बारे में पूछ लिया है ताकि उन्हें पहाड़ों पर ही कहीं जाकर टीके लगाए जा सकें। डॉक्टर मसरात ने कहा कि यदि हम उन्हें अभी टीका नहीं लगा पाते तो फिर अक्टूबर में उनके लौटने तक इंतजार करना पड़ता।

शुरुआत में सिर्फ 6 लोगों ने ही लगवाया था टीका
गांव के लोगों की ओर से टीकों के लिए आगे आने को लेकर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की ओर से काउंसिलिंग के बाद सभी लोग इसके लिए राजी हो गए थे। डॉ. मसरात ने कहा, ‘यह गांव पिछड़ा है, जहां सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क नहीं है। दो सप्ताह पहले जब हमने वहां टीम भेजी थी तो सरपंच समेत सिर्फ 6 लोग इसके लिए आगे आए थे। इसके बाद हमने सरपंच और उन लोगों को रोल मॉडल के तौर पर पेश किया, जिन्होंने टीका लगवा लिय़ा था। इसके बाद उन लोगों ने सभी को प्रेरित किया और सबके राजी होने पर टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य हासिल हो पाया।Ó

सरपंच बोले, मुझे साइडइफेक्ट न होने पर टीके के लिए राजी हुए लोग
गांव के सरपंच लाल भट ने कहा कि शुरुआत में लोग टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। गांव में कुल 710 लोग हैं, जिनमें से 362 लोगों को टीका लगना था। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। फिर जब उन्होंने मुझे वैक्सीन लगवाते हुए देखा और मुझे कोई साइडइफेक्ट नहीं हुआ तो फिर सभी लोग इसके लिए आगे आए। हेल्थ डिपार्टमेंट ने शानदार काम किया है। दो दिनों तक सभी को वैक्सीन लगाने के लिए हेल्थ वर्कर्स की टीम गांव में ही रुकी हुई थी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अब तक 35 लाख से ज्यादा टीके लग चुके हैं।

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को एक्सीलेंस अवार्ड… कोरोना महामारी काल में भी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का रखा गया बेहतर ध्यान… स्वास्थ्य विभाग के काम को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
स्वच्छता मित्रों के साथ बासी खाकर महापौर ने बढ़ाया श्रमिकों का सम्मान
गुस्ताखी माफ: भूपेश सरकार की इस गांधीगिरी का कोई जवाब नहीं
लॉकडाउन अवधि के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की फीस नहीं ले सकते स्कूल: जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल 63 दिनों में पहली बार देश में एक लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस… सामने आए 86,498 नए मामले…. 2123 मरीजों की मौत
Next Article अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?