ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिशन यूपी: भाजपा की 200 रैलियों में 30 केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, रोड मैप तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मिशन यूपी: भाजपा की 200 रैलियों में 30 केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, रोड मैप तैयार

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
मिशन यूपी: भाजपा की 200 रैलियों में 30 केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, रोड मैप तैयार
मिशन यूपी: भाजपा की 200 रैलियों में 30 केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, रोड मैप तैयार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी प्रचार रणनीति तैयार करना शुरू दी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी समेत भाजपा के कई नेताओं की रविवार को बनारस और दिल्ली में बैठकें हुईं। इनमें तय हुआ की अगले डेढ़ महीने के भीतर उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 200 से ज्यादा रैलियों का आयोजन किया जाए। केंद्र सरकार के 30 मंत्रियों को इन रैलियों और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। 

भाजपा सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश चुनाव की सबसे ज्यादा तैयारियां की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कुछ अन्य बड़े नेताओं की सर्वाधिक चुनावी रैलियां उत्तर प्रदेश में होंगी। 

पार्टी में चुनावी रणनीति बनाने वाले सूत्रों का कहना है योजना यह बनाई जा रही है कि अगले 45 दिनों में रोजाना कोई न कोई एक बड़ा नेता उत्तर प्रदेश की जमीन पर मौजूद रहे। और वह लोगों से संपर्क किसी रैली या किसी कार्यक्रम के माध्यम से बनाता रहे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगले 30 दिनों में यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह के सर्वाधिक दौरे तय किए गए हैं, लेकिन इनमें 15 दिन का इजाफा कर 15 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पीएम के अगले दो माहों के चुनाव कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

कल से पीएम के प्रमुख कार्यक्रम

  • पीएम मोदी 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में होंगे। 
  • भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की कई अहम योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 19 नवंबर को बुंदेलखंड भी जा सकते हैं। 
  • 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में पुलिस अधिकारियों की एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इस दौरान भी रणनीतिकार उत्तर प्रदेश की कई बहुत बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए जाने की योजना बना रहे हैं। 
  • इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज और उर्वरक कारखाने समेत कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करवाया जाना है।

बीते डेढ़ माह में की आधा दर्जन रैलियां
बीते डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा दौरे और रैलियां कर चुके हैं। लखनऊ में होने वाले पुलिस के एक बड़े कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह 20 नवंबर को मौजूद रहेंगे। जबकि लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लगातार उत्तर प्रदेश में पहुंच रहे हैं।

चुनाव प्रचारक जल्द मैदान में उतरेंगे
भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 200 से ज्यादा रैलियों कार्यक्रमों और जनसंवाद का आयोजन किया जाना है। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश से जुड़े तमाम नेता और भाजपा के कद्दावर नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरुआती दौर में 18 केंद्रीय मंत्रियों को अगले 30 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में ऐसी ही रैली और कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचने का निर्देश भी दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भाजपा अपने चुनाव प्रचारकों को मैदान में उतार देगी।

रणनीतिक खनिजों की खोज में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग, छत्तीसगढ़ में निकल-क्रोमियम-PGE की पुष्टि
बड़ी खबर: सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी बाजार में दुकानें, व्यापारियों से चर्चा के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Breaking News : विभिन्न प्रधिकरणों में उपाध्यक्ष नियुक्त, विधायक ललित चंद्राकर, लता उसेंडी सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी
पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सीएम साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति
क्या आप जानते हैं ट्रेन हादसों में पिछले साल कितनों की हुई मौत… एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में खुलासा… 2020 में इतने लोगों की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फ्री फायर गेम खेलने के दौरान हुआ मोबाइल ब्लास्ट, नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल फ्री फायर गेम खेलने के दौरान हुआ मोबाइल ब्लास्ट, नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल
Next Article कोई चार्ज नहीं लगेगा, ऐसा बोलकर क्रेडिट कार्ड दिलवा दिया और खाते से बेवजह 91 हजार कट गया… कलेक्टर जनदर्शन में पीडि़त ने बताई अपनी व्यथा कोई चार्ज नहीं लगेगा, ऐसा बोलकर क्रेडिट कार्ड दिलवा दिया और खाते से बेवजह 91 हजार कट गया… कलेक्टर जनदर्शन में पीडि़त ने बताई अपनी व्यथा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?