ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिनी इंडिया में भोलेबाबा की बारात, दिखेगी देशभर की सांस्कृतिक झलक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मिनी इंडिया में भोलेबाबा की बारात, दिखेगी देशभर की सांस्कृतिक झलक

By Om Prakash Verma
Published: February 13, 2023
Share
मिनी इंडिया में भोलेबाबा की बारात, दिखेगी देशभर की सांस्कृतिक झलक
मिनी इंडिया में भोलेबाबा की बारात, दिखेगी देशभर की सांस्कृतिक झलक
SHARE

संगीत संध्या में झूमेंगे भक्त, फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन भी होगी बारात में शामिल
भिलाई। हर बार की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि में भिलाई में भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है। यह महज आयोजन नहीं है, यह उत्सव और पर्व है। भोले बाबा की भक्ति में डूबे हुए श्रद्धालु नजर आएंगे। आयोजन की भव्यता इस बार से लगाया जा सकता है कि अब तक 31000 से ज्यादा आमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके हैं। बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि, 18 फरवरी को हथखोज इंदिरा नगर, भिलाई चरोदा से भोले बाबा की बारात निकलेगी। यह आयोजन पिछले 15 साल से खुर्सीपार भिलाई में हो रहा है। भिलाई दुर्ग समेत प्रदेश भर के लोगों को हर साल रहता है इस तारीख का इंतजार रहता है।

3 माह से हो रही थी तैयारी
दया सिंह ने बताया कि इस बारत को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सदस्य विगत तीन माह से जुटे हुए हैं। यह आयोजन का 15वाँ वर्ष है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल पूर्व केबिनेट मंत्री, छ.ग. समेत गणमान्य नागरिकों व राजनेताओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। अधिकांश राजनेताओं ने बाबा की बारात में शामिल होने की सहमति दे दी है।

यह होगा आकर्षण
बारात में इस बार केरल प्रदेश की 07 झांकिया आ रही है। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी, मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य, झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। विजयवाडा, आंध्रप्रदेश की झांकी में माँ दुर्गा के नौ रूप पन्द्रह फुट का झांकिया देखने को मिलेगी। साथ ही भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण वृज की होली की झांकी खास होगी।

हजारों कलाकार होंगे शामिल
बारात में जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागड, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन उतई, नेवई, पथरी, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण, विभीषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में आपको भोले बाबा की बारात में देखने को मिलेगी। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे। जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष धारण कर भ्रमण करेंगे। दुर्ग जिला से झांकी ग्राफिक्स आर्ट द्वारा राम दरबार की झांकी पन्द्रह फुट, शिव विवाह की झांकी पन्द्रह फुट, भोले बाबा बासुकी नाग पर सवारी करते झांकी पन्द्रह फुट, भगवान शिव आनंद मुद्रा में नंदी पर बैठकर भ्रमण करते हुये झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति भी दिखेगी, इसकी भी तैयारी पूरी
इस बार भी राउत नाचा, अखाडा, पंथी नृत्य, डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आकर्षण लाईटिंग के साथ भक्तिमय गीत सुनेंगे। जिसमें श्रद्धालु थिरकेंगे। झांकियों में रामदरबार, श्रीकृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पावती विवाह मनमोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप, राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी- देवताओं के दर्शन आपको बारात में होंगे।

इन रूट्स से होकर गुजरेंगी बाबा की बारात
प्रेस कान्फ्रेंस में अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से लकलेगी। बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज (वार्ड नं. 1) से प्रास्थान कर राम जानकारी शिवमंदिर पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1, शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा। बारात के लिए सैकड़ों की संख्या में वालंटियर्स नियुक्त किए गए है।

महिलाओं ने भी संभाली व्यवस्था, इनकी भूमिका महत्वपूर्ण
महिला विंग की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पुष्पा सिंह, सुनीता देवी, रजविंदर कौर, तारिणी शर्मा, बिलोतिन जैसवाल, हेमलता बिसाई सरस्वती यादव, लक्ष्मी चौहान, शोभा सरोज, सुशीला देवी, देवी शर्मा, पुष्पा यादव, प्रीति शर्मा, किरण लेहरे, पुष्पा रावत, अनिता यादव, साधना चतुर्वेदी, चंदा तिवारी, अनिता रावत, ममता राठी, सुलोचना अग्रवाल विद्या सिंह, अर्चना गोस्वामी, आनंदी वर्मा, अपर्णा दत्त त्रिलोकी वर्मा, मनाली दत्ता, श्यामला यादव, उजाला नंद, मंजू वर्मा, मधु कुमारी, सीमा प्रधान, राधा देवी सुनीता लोधी, उषा यादव, गायत्री देवी, उषा बघेल, चंदा देवी, अनीमाव शाहा, रिया शाहा, नीतू देवी कवित्री समेत अन्य आमंत्रण कार्ड देने के लिए घर-घर आमंत्रण दी है।

समिति में हर कार्य के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी
बारात कार्यक्रम प्रभारी मुकेश शर्मा, प्रदीप सोनी, नंदू गुप्ता।
संगठन प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार पटेल
प्रशासनिक प्रभारी प्रमोद सिंह, पवन मिश्र, रमेश साहू, राजा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिशिर सिंह, देवेन्द्र यादव, अनंत सिंह।
प्रचार-प्रसार प्रभारी दिलावर यादव, मनोज कुमार।
आमंत्रण कार्ड प्रभारी बेनु साहू, संतोष चौहान, जमील मास्टर, भगवान दास। मीडिया प्रभारी जयदीप शर्मा, विवेक बंछारे, श्रीकांत,
अतिथि प्रभारी प्रमोद सिंह, प्रकाश राज सिंह, शहरी प्रभारी रॉकी साहू, विवेक कौशल,-
ग्रामीण प्रभारी विनोद गुप्ता, गौरव गोरघाटे, उत्सव भोसले, युवा प्रभारी रंजीत सिंह ढिल्लन,
रवि राजपूत, देवव्रत सिंह, दुर्ग शहर प्रचार एवं आमंत्रण प्रभारी देवब्रेत सिंह अनुतल यादव अभिषेक प्रजापति । पूजा प्रभारी कान्हा महाराज, देवा महाराज, तरूण महाराज, भोजन प्रभारी मुकेश शर्मा, रवि साहू कामदेव कर्माकर, प्रदीप सोनी।।
बारात व्यवस्था प्रभारी अर्जुन बाघ, अमन पांडेय, हरीश कुमार, दीपक शर्मा और मनीष सिंह, प्रेमकिशन ध्रुव, गणेश कुमार, महेश राठी, कैंप मंडल प्रभारी, मोहन कुमार, बालराजू, मुन्ना सिंह, मेडी सिंह, सोमेश रेडडी, देवेन्द्र बाघ, पूर्व मंडल प्रभारी कुलदीप पांडेय, रवि मिश्रा, रेशम देवांगन, बीरबल पासवान, दिलीप कुमार गोड और विनय शर्मा, चरोदा मंडल प्रभारी देवा अशीष, वर्बन जतिन कुमार, राहुल गिरी, राहुल ओझा, दीपक श्रीवास्तव, बंटी गुप्ता, हिमांशु सेंगर, अभिषेक मिश्रा राकेश सोनानी, पकंज कुमार, महेश चौधरी, राहुल वर्मा, अंमित मिर्जा, शंभू महानंद, अभिषेक नाग आर दीपक, ए. काली दास, राम शर्मा, दिलीप कुमार, संजू चौहान, इकबाल सिंह, जिन नायर, पी. प्रवीण कुमार राजनीश, राजा पटेल, रवि साह, बंटी गुप्ता अन्य कार्यकर्तागण को भी जिम्मेदारी दी गयी है।
मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
वोरा की मौजूदगी में नागरिकों ने किया पूर्व सभापति दिनेश देवांगन से तीखा विवाद, लोगों ने वाल्व में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
कोरोना ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिले रिकार्ड 429 नए मामले, सीएम बघेल करेंगे समीक्षा, बढ़ सकता है लॉकडाउन
रायगढ़ गैंगरेप में शामिल एक नाबालिग की मौत, खेत में लगे करंट की चपेट में आया… अब तक 7 गिरफ्तार
सलाह: एनसीपी नेता शरद पवार का पीएम मोदी को पत्र, कहा- सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में और सुधार की जरूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर लाखों की चोरी, अमलेश्वर गया था परिवार इधर चोरों से साफ कर दिया घर
Next Article हाट बाजार क्लीनिक से मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, 82 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार हाट बाजार क्लीनिक से मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, 82 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?