बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र हुई मासूम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मासूस का पिता ही निकला। पुलिस को शुरु से ही उस पर शक था। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में वह टूट गया। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पिता ने पहले मासूस से अप्राकृतिक कृत्य किया और उसके बाद उसका गला घोंटकर मार दिया।

बता दें शनिवार तड़के सीपथ थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे का चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु शुक्रवार शाम को खेलते-खेलते वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था। इसके बाद शनिवार तड़के करीब 4.30 बजे शौर्य की लाश उसके घर के पास ही मिली। बच्चे के शव मिलने की जानकारी मदन के भतीजे ने दी थी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर फोरेंसिंक एक्सपट्र्स को बुलाया गया। बच्चे की हत्या गला दबा कर की गई थी। इस मामले में परिजनों को बयान लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक बच्चे के पिता मदन सुरजे व उसकी पत्नी सलमा के बीच विवाद होता था। मदन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
पिता पर था पुलिस को शक
शुरुआती पूछताछ के दौरान पुलिस को मासूम के पिता पर शक हुआ। शव को पीएम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मृतक के पिता को थाने ले जाया गया और वहां पूछताछ शुरू की गई। पहले तो मदन इधर उधर की बातें करता रहा। पुलिस ने कड़ाई की तो आरोपी टूट गया। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या की बात कुबूल कर ली।
सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि सुबह सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। यहां पर साल के बच्चे का शव मिला। शुरूआती जांच के बाद हमें मौके पर जो साक्ष्य मिले उससे यही लगा कि बच्चे की हत्या में करीबी का हाथ है। इसके बाद मृतक बच्चे के पिता मदन को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।



