ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मायावती ने लिया बड़ा निर्णय, घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

मायावती ने लिया बड़ा निर्णय, घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत

By Om Prakash Verma
Published: December 10, 2023
Share
मायावती ने लिया बड़ा निर्णय, घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत
मायावती ने लिया बड़ा निर्णय, घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत
SHARE

उत्तर प्रदेश (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी की मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया है। मायावती ने बैठक में बड़ी घोषणा की है। मायावती ने एलान किया है कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे। बैठक में मायावती ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया था।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की गई। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता उदयवीर सिंह का कहना है कि बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद (मायावती के भतीजे) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

कौन है आकाश आनंद
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीएसपी) की पढ़ाई की है। साल 2017 में आकाश की राजनीति में एंट्री हुई थी। सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ आकाश मंच पर दिखाई दिए थे।

मायावती ने 2017 में एक बड़ी रैली कर आकाश आनंद को राजनीति में लाने का एलान किया था। आकाश को इससे पहले पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली हुई थी। अब मायावती ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

जल्द होंगे पार्टी में बड़े फेरबदल
दरअसल बहुजन समाज पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को पाने के लिए एक बार फिर से नई योजनाओं को बना रही है। नई योजनाओं में तमाम तरह के फेरबदल और पार्टी में निष्क्रिय हो चुके नेताओं को भी बदलने का बड़ा फरमान जारी हो चुका है। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब के मिशन को नीचे तक पहुंचाने में बहुत से नेता नाकाम हो चुके हैं।

वह कहते हैं कि इस बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पूरी जानकारी है कि कौन नेता किस तरह से पार्टी में काम कर रहा है। उनके मुताबिक अगले कुछ दिनों में पार्टी के भीतर न सिर्फ बड़े फेरबदल होंगे, बल्कि बूथ स्तर तक पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता कहते हैं कि ऐसा करके पार्टी न सिर्फ बड़े बदलाव करेगी, बल्कि उसके परिणाम भी आने वाले लोकसभा चुनावों में दिखेंगे। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता का कहना है कि आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती से पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी और उनको जिम्मेदारी देने की सिफारिश की है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव मे बहुजन समाज पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देकर चुनावी मैदान में उतारेगी।

बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी का ग्राफ 2012 से लगातार गिर रहा है। उनका कहना है पार्टी ने इस दौरान रणनीतिक तौर पर कई फेरबदल और कई प्रयोग भी किए। लेकिन ज्यादातर प्रयोग असफल ही साबित हुए। वह कहते हैं कि ये प्रयोग गठबंधन के तौर पर भी थे और जातिगत समीकरणों के आधार पर भी इसे किया गया था। फिलहाल बहुजन समाज पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इस बार व्यापक फेरबदल करते हुए युवाओं को तरजीह देने की योजना तो बना ही ली है।

देश का भविष्य युवाओं के सपनों और आशाओं से गढ़ा जायेगा : उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू
छत्तीसगढ़ में अब तक 363.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज…
एग्रीस्टेक योजना : किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता… होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
रायपुर में 12 जुलाई को रोजगार मेला : पीएम मोदी देशभर के युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Article 370: राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल, कल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले ने बढ़ाई चिंता Article 370: राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल, कल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले ने बढ़ाई चिंता
Next Article Breaking News : विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?