ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक

By @dmin
Published: February 17, 2022
Share
मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
SHARE

कुशीनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियों में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। अफरातफरी मची थी। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, मृतकों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म चल रही थी। इस दौरान एक कुएं पर महिलाए और बच्चियां कुएं पर खड़ी हो गईं, अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं से निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा।

kushinagar big incident

जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए।

kushinagar big incident

स्लैब अचानक टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया।

जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सबके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास रखा गया है। यह देखकर हर कोई रोने लगा। एक साथ 13 शव देखकर सबकी रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि इस कुएं को हादसे के डर से करीब 10 साल पहले स्लैब बनाकर पाट दिया था। अब स्लैब पर अधिक भीड़ होने की वजह से टूट गए जिससे यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

पीएम मोदी ने जताई गहरी संवेदना

पीएम मोदी ने कुशीनगर हादसे में जाान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।’

सीएम ने दुर्घटना पर शोक जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना
प्रधानमंत्री आवास के लिए फिर से होगा सर्वे… 15 दिवस के भीतर दावा नहीं किया तो दूसरे को मिलेगा मौका
भारतीय वायुसेना बनेगी और ताकतवर, 1.3 लाख करोड़ में 114 फाइटर जेट खरीदे की तैयारी में IAF
भारत में कोरोना का कोहराम: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार से ज्यादा नए केस…. 28 सौ से अधिक लोगों की मौत…. एक्टिव केस 28 लाख के पार
क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुआ आशीष मिश्रा, नेपाल में छिपे होने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या में फिर इजाफा, संक्रमित मरीज भी 30 हजार के पार, सक्रिय मामले तीन लाख से अधिक
Next Article केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?