ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ

By @dmin
Published: May 27, 2022
Share
मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
SHARE

शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना से मिले दो लाख रुपए, बेटी की नहीं रुकेगी पढ़ाई
स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रही कुंती को आगे भी पढ़ाएंगे नोहरू
नोहरु ने योजना के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मां की एक साल पहले स्तन कैंसर से हुई थी मृत्यु, कठिन समय में योजना का मिला सहारा

रायपुर। कैंसर से लड़ रही एक मां ने अंतिम दिनों में पति से कहा था कुंती को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना। अपनी बेटी को पढ़ाने की मां की अंतिम इच्छा पूरी हो रही है और पिता अपनी बेटी को पढ़ा रहे है। पिता की इस कोशिश में शासन का भी पूरा साथ मिला है। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत परिवार को दो लाख रुपये मिले और इस पैसे ने कठिन समय में परिवार को सहारा दिया। योजना से मिले कुछ पैसे कुंती के पिता नोहरु ने उसकी पढ़ाई के लिए बचा के रखे है और कुछ पैसों से उधार चुकाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बकावंड में भेंट-मुलाकात के दौरान नोहरु पटेल ने तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए धन्यवाद दिया। दरअसल राजनगर के रहने वाले नोहरू पटेल की पत्नी की एक साल पहले स्तन कैंसर से मृत्यु हुई थी। नोहरु की पत्नी ने मरने से पहले उससे कहा था कि वह अपनी बेटी कुंती का ख्याल रखे और उसे पढ़ाए।

खेती-बाड़ी और वनोपज संग्रहण कर जीवनयापन करने वाले नोहरु के लिए पत्नी का असमय जाना बड़ा संकट था। इस मुश्किल समय में नोहरु को सहारा मिला तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए चलाई जा रही शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना का। योजना से नोहरु को दो लाख मिले और इससे वह अपने दिवंगत पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी कर पा रहे है।

वनांचल में रहने वाले नोहरू जैसे लाखों लोग आजीविका के लिए तेंदू पत्ता संग्रहण का काम करते है। इसी हरे सोने के संग्राहकों के लिए शासन कई योजनाएं संचलित कर रही है। ऐसी ही एक योजना है शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, जिसके अंतर्गत तेंदूपत्ता मुखिया की सामान्य मृत्यु में 2 लाख और दुर्घटना के कारण मृत्यु से 4 लाख रूपये प्रदाय किया जाता है।

मुख्यमंत्री बघेल ने रेलवे ओवर ब्रिज किया का लोकार्पण, काम में आएगी तेज़ी, जनता को जल्द मिलेगी ट्रेफि़क जाम से मुक्ति
National Tribal Dance Festival: लकड़ी और चमड़े से बने वाद्ययंत्रों के साथ होगी घबुकुडु नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति
बाबरी मामले में फैसला देने वाले पूर्व न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
मां के पैसे चुराने बेटी ने रची साजिश, आदतन चोरों के साथ मिलकर पार किए लाखों रुपए
21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रेड कार्पेट बिछाकर आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, आईजी ने सौंपी संविधान की प्रति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का करें निराकरण: - संभागायुक्त कावरे शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का करें निराकरण: – संभागायुक्त कावरे
Next Article मुख्यमंत्री ने जगदलपुर आदिवासी सम्मेलन में कई घोषणाएं की, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तर्ज पर बस्तर में प्रति वर्ष आयोजित होगा राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव मुख्यमंत्री ने जगदलपुर आदिवासी सम्मेलन में कई घोषणाएं की, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तर्ज पर बस्तर में प्रति वर्ष आयोजित होगा राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?