भिलाई। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली संस्था में शारदा सामथ्र्य वैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ठण्ड को ध्यान में रखते हुए ग्राम खेदामारा संकुल वासीन विकासखण्ड दुर्ग के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 86 छोटे बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया।
इस नेक कार्य को ट्रस्ट की आजीवन सदस्य श्रीमति अनामिका पटेल, श्रीमति सपना श्रीवास्तव, श्रीमति गौरी गुहा (एडवोकेट दुर्ग कोट) इसके साथ ही ट्रस्ट के वालिंटियर डॉ. अनिल चौबे (प्रिंसिपल एभ.जे. कॉलेज), गौरविता गुहा, कृति सिंह, नेहा गुप्ता, ओजस्वी वर्मा द्वारा पूरा किया गया सभी सदस्यों द्वारा सुबह 8:30 बजे डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट मे एकत्रित होकर विद्यालय की तरफ प्रस्थान किया गया और 9 बजे से वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किये जाते हैं साथ ही साथ अनेक ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है जिसमें गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुँचाया जा सके एवं उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके।
माँ शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा श्रमिक बस्ती एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवश्यकता की वस्तुएँ देकर ‘मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा है’ के भाव को चरितार्य करती हैं। ट्रस्ट की सदस्य मिळू एवं मारिया रिजवी एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यों द्वारा समय-समय पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर कैरियर मार्गदर्शन की कार्यशालाएं आयोजित कर छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।




