दुर्ग। सशक्तिकरण अभियान को समर्पित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम महारैली का शुभारंभ 18 अगस्त को मुख्य अतिथि अरुण वोरा, विधायक-दुर्ग शहर, विशिष्ट अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग शहर, डॉ. बी. रघु, सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालाय दुर्ग, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज रजा, श्रीमती नजहत परवीन पार्षद द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 300 छात्राए एवं शाला के समस्त स्टाफ ने भाग लिया, तदउपरांत समागम समारोह आज शाला प्रागण में प्रारंभ किया गया।
जिसमे विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू वोरा, श्रीमती श्वेता बाकलीवाल, डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला, श्रीमती नजहत परवीन, श्रीमती सबा अंजूम, कुमारी आकर्षी कश्यप, श्रीमती रत्ना नामदेव,निकिता मिलिंद, डॉ. बी. रघु, रमीज रजा, शाला प्राचार्य श्रीमती नीता भट्ट सहित समस्त शाला परिवार ने भाग लिया।
कार्यक्रम को मोहम्मद आरिफ ने संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन व उत्साह से भरपूर रहा तथा महिला शक्ति को प्रोत्साहित किया गया।




