ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल

By @dmin
Published: March 6, 2022
Share
महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल
महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/मोहाली (एजेंसी)। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट को भारतीय टीम ने पारी और 222 रन से अपने नाम कर लिया है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को पहले पहली पारी में 174 रन और फिर दूसरी पारी में 178 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 574 रन बनाए थे। भारत की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने नाबाद 175 रन बनाने के अलावा मैच में नौ विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच था। टीम ने उन्हें तोहफे में एक शानदार जीत दी है।

पारी के अंतर के हिसाब से भारत की श्रीलंका पर ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। उससे पहले उसने नागपुर में 2017 में खेले गए टेस्ट मैच में पारी और 239 रन से हराया था। वहीं, 2017 में पल्लेकेले में पारी और 171 रनों से जीत हासिल की थी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत अपने पुराने रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया। उसने 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराया था।

भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत (पारी के हिसाब से)

खिलाफजीत का अंतरमैदानसाल
वेस्टइंडीजपारी और 272 रनराजकोट2018
अफगानिस्तानपारी और 262 रनबेंगलुरु2018
बांग्लादेशपारी और 239 रनमीरपुर2007
श्रीलंकापारी और 239 रननागपुर2017
श्रीलंकापारी और 222 रनमोहाली2022

कपिल देव से आगे निकले अश्विन
रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। कपिल देव ने 434 विकेट लिए थे। टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुंबले ने 619 विकेट चटकाए थे। कपिल देव के बाद पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 417 विकेट लिए थे। दो तेज गेंदबाजों जहीर खान और इशांत शर्मा के नाम 311-311 विकेट दर्ज हैं।

मैच के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?
श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन अपनी पारी में चार विकेट पर 108 रन से आगे खेलना शुरू किया। पथुम निसांका 26 और चरित असालंका ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 161 के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। असालंका 19 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके आउट होते ही श्रीलंकाई पारी ढह गई। आखिरी छह विकेट उसके 13 रन के अंदर गिर गए और लंकाई टीम 174 रनों पर ढेर हो गई।

पथुम निसांका 133 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। डिकवेला दो रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। लकमल, एम्बुलडेनिया, विश्वा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा खाता भी नहीं खोल पाए। भारत के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच, जयंत यादव और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली।

दूसरी पारी में भी श्रीलंका ने किया निराश
भारत को पहली पारी में 400 रनों की विशाल बढ़त मिली। उसने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निराश किया। उन्होंने क्रीज पर टिकने का जज्बा ही नहीं दिखाया। ओपनर लाहिरू थिरिमाने खाता खोले बगैर अश्विन का शिकार बन गए। उनके बाद पथुम निसांका छह रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। दिमुथ करूणारत्ने (27 रन) को शमी ने पंत के हाथों कैच कराया।

शीर्ष क्रम के ढह जाने के बाद भी श्रीलंकाई बल्लेबाज संभलकर नहीं खेल सके। धनंजय डी सिल्वा 30 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। असालंका (20 रन) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया। एंजेलो मैथ्यूज 28 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सुरंगा लकमल खाता भी नहीं खोल पाए। जडेजा की गेंद पर जयंत ने उनका कैच लिया। एम्बुलडेनिया दो रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। विश्वा फर्नांडो को मोहम्मद शमी ने एलबीडब्ल्यू किया। लाहिरू कुमारा को अश्विन ने शमी के हाथों कैच कराय दिया। डिकवेला 51 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में अश्विन और जडेजा ने चार-चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली।

जडेजा के शतक के अलावा तीन बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक
भारत की पहली पारी की बात करें तो जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए। उनके बाद ऋषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने 61 और हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 45, मयंक अग्रवाल ने 33, रोहित शर्मा ने 29, श्रेयस अयय्र ने 27 और मोहम्मद शमी ने नाबाद 20 रन बनाए। जयंत यादव के बल्ले से सिर्फ दो रन ही निकल सके। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए।

ओडिशा से आ रहा धान, CG के किसान कर रहे डंप… इस जिले में 700 बोरा धान जब्त
कमी के बीच सेलिब्रिटीज और नेताओं ने कैसे खरीदीं कोरोना की दवाएं? बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जांच का दिया आदेश
आजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मॉडल बना बस्तर संभाग
किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू
Next Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा, झारखंड ने छत्तीसगढ़ की गोधन योजना को जस-का-तस अपनाया, बजट में किया शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?