ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत

By @dmin
Published: July 21, 2021
Share
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। केंद्र सरकार की ओर से ऑक्सीजन की कमी के चलते कोई मौत न होने का दावा करने के बाद अब राज्य सरकारें भी इससे सहमति जता रही हैं। बुधवार को सुबह तमिलनाडु, बिहार और मध्य प्रदेश की सरकारों ने कहा था कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई है। अब ऐसा ही दावा शिवसेना के नेतृत्व वाले गठबंधन की महाराष्ट्र सरकार ने भी किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी ऑक्सजीन की कमी से किसी मौत की बात से इनकार किया है। यही नहीं छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंह देव ने तो यह भी कहा कि हमारा राज्य ऑक्सीजन के मामले में सरप्लस रहा है। यह बात सही है कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोई मौत नहीं हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि केंद्र सरकार के दावे के बाद हमला बोलने वाले शिवसेना नेता संजय राउत के बयान को ही उनकी सरकार ने गलत ठहरा दिया है। संजय राउत ने केंद्र सरकार के दावे पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। आखिर केंद्र के इस बयान से उन लोगों के परिजनों को कैसा महसूस हो रहा है, जिन्होंने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गंवा दी थी। यही नहीं राउत ने कहा था कि केंद्र सरकार के खिलाफ इस तरह का झूठ बोलने को लेकर केस दर्ज किया जाना चाहिए। दरअसल मंगलवार को संसद में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि किसी भी राज्य से ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत की जानकारी नहीं मिली है।

नासिक पर बोले महाराष्ट्र के हेल्थ सेक्रेटरी, वह एक हादसा था
बुधवार को महाराष्ट्र के हेल्थ कमिश्नर रामास्वामी एन. ने एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं हुई है। यही नहीं नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने के दौरान सप्लाई रुकने की घटना में हुई मौतों को लेकर भी रामास्वामी ने कहा कि वह एक हादसा था। लेकिन राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है।

तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक कई सरकारें केंद्र के साथ, आप ने किया विरोध
इस तरह देखें तो देश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था और विपक्ष के कई नेताओं ने दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की मौतें होने की याद दिलाई थी। लेकिन अगले ही दिन सुबह तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक की कई सरकारों ने केंद्र सरकार के ही दावे का समर्थन किया है और कहा है कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने मोदी सरकार के दावे पर हमला बोला है और कहा है कि यह गलत है।

सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन सकता है : सांसद विजय बघेल
Bhilai : फ्री होल्ड रजिस्ट्री को लेकर उद्योगपति परेशान, चेंबर ने वित्तमंत्री चौधरी से मिलकर बताई समस्या
बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट
छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ
पूर्णिमा पेंडरिया ने मेहनत से कमाया नाम और सम्मान, मछलीपालन और मुर्गीपालन शुरू कर ले रही अच्छी आमदनी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The problem of land will be resolved soon to give a concrete shape to the development programs in Municipal नगर निगम रिसाली में विकास कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने जल्द सुलझेगी जमीन की समस्या… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बैठक लेकर अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने दिए निर्देश
Next Article सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट! सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?