ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद मचे विद्रोह का लाभ उठाने की कोशिश में राज ठाकरे, महासंपर्क अभियान का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद मचे विद्रोह का लाभ उठाने की कोशिश में राज ठाकरे, महासंपर्क अभियान का ऐलान

By @dmin
Published: July 3, 2022
Share
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद नई सरकार का गठन जारी है। इसी बीच राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) खुद का पुनर्निर्माण करने की कोशिश में लग गई है। इसी कड़ी में शिवसेना में उठे विद्रोह का लाभ उठाने के लिए मनसे ने ‘महासंपर्क अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। इसकी अगुवाई पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के 29 वर्षीय बेटे अमित ठाकरे करेंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे इस कार्यक्रम के तहत 5 से 11 जुलाई तक कोंकण दौरे पर जाएंगे।

शिवसेना के दो गुट बनने के बाद मनसे को दिख रही उम्मीद
दरअसल, शिवसेना के दो गुट बनने के बाद विषेशज्ञों का मानना है कि कई क्षेत्रों में उसकी पकड़ पहले से कमजोर हो सकती है और इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है। मुंबई और ठाणे के बाद कोंकण क्षेत्र में शिवसेना की मजबूत उपस्थिति थी। लेकिन क्षेत्र के प्रमुख पार्टी नेताओं द्वारा विद्रोह के बाद अब राज ठाकरे की पार्टी वहां खुद के लिए संभावना तलाश रही है।

अपना कैडर बढ़ाने के लिए मनसे हुई सक्रिय
अपनी एक रिपोर्ट में इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि मनसे के इस आउटरीच कार्यक्रम को शिवसेना के खेमे में चल रही उथल-पुथल से राजनीतिक लाभ लेने और क्षेत्र से एक कैडर तैयार करने के लिए एक मूव कहा जा सकता है। मनसे के इस महासंपर्क अभियान को अमित ठाकरे लीड करेंगे। महासम्पर्क अभियान के पहले चरण में अमित एक सप्ताह में कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों का दौरा करेंगे।

कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे अमित ठाकरे
मनसे के एक नेता ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान अमित पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे, जो पार्टी में सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक उधर शिवसेना में मचे विद्रोह के बाद अमित के चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष के बेटे आदित्य ठाकरे जो पार्टी की युवा शाखा युवा सेना का भी नेतृत्व करते हैं, उन्होंने भी संगठन बचाने की कवायद शुरु कर दी है।

राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से बनाए रखी बातचीत
बता दें कि हाल ही में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि सतर्क रहें, सोच समझकर कदम उठाएं। ईश्वर ने आपको यह अवसर दिया है। मुझे उम्मीद है कि आप इसे अपने प्रदर्शन से साबित करेंगे। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक ट्वीट कर उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा जब कोई सौभाग्य को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि समझने की भूल करता है, तो उसके साथ पतन की ओर यात्रा शुरू होती है।

देवेंद्र फडणवीस को बताया दोस्त
महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल में राज ठाकरे ने फ्रंटफुट पर आकर तो कुछ ज्यादा नहीं किया, लेकिन कहा जाता है कि एकनाथ शिंदे से उन्होंने बातचीत बनाए रखी। वहीं इसके अलावा राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते खुद का मित्र बताया और एक चिठ्ठी लिखकर उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई दी।

रिसाली में आयुक्त का एक्शन : कब्जा करने वालों को 72 घंटे का समय, नहीं तो खर्च भी वूसलेगा निगम
मनरेगा कार्यों को गुणवत्ता व समय पर पूरा करने सीएम साय का निर्देश, बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा महत्वपूर्ण
shreekanchanpath 280 # 23 july 2024
गृहमंत्री ने किया शिकसा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित कलैन्डर का विमोचन
आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले – संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा की पहली लड़ाई में शिंदे की शानदार जीत, भाजपा के राहुल नार्वेकर बने स्पीकर, मिले इतने मत
Next Article नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?