ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2024
Share
महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल
महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल
SHARE

गुरु बालदास साहेब ने रत्नावली को दिया समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का आशीर्वाद
राजा गुरु और युवराज गुरु ने सराहा रत्नावली की पहल को =
मुंगेली। सतनामी समाज के सबसे बड़े धर्मगुरु राजा गुरु बालदास साहेब और युवराज गुरु सौरभ साहेब का भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुंगेली के रेस्ट हाऊस में जिला स्तरीय सामाजिक कार्यक्रम में सतनामी समाज के सबसे बड़े धर्मगुरु एवं सतनामी समाज के धर्म रक्षक राजा गुरू धर्मगुरु बालदास साहेब तथा मे युवराज गुरु सौरभ साहेब पधारे थे। रत्नावली कौशल ने राजा गुरु एवं युवराज गुरु से भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया।

रत्नावली कौशल ने राजा गुरु धर्म गुरु बालदास साहेब को जानकारी दी कि वे क्षेत्र के गांवों में जब भी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने जाती हैं,समाज की बालिकाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं और युवा व किशोर उम्र के भाइयों को नशापन एवं अन्य बुराइयों से दूर रहकर सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती हैं। उनसे आग्रह करती हैं कि परम आदरणीय गुरु घासीदास बाबा के संदेशों और उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें, जब भी क्षेत्र में हमारे धर्म गुरु आएं, उनके चरणों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। रत्नावली कौशल ने राजा गुरु बालदास साहेब को यह भी बताया कि वे समाज की महिलाओं को साक्षर बनने, स्वरोजगार अपनाने और अपने बच्चों को गुरु घासीदास जी बाबा के संदेश उपदेशों के बारे में अधिक से अधिक बताएं और उन्हें गुरु चरणों से जोड़े रखें।

रत्नावली कौशल ने जानकारी दी कि आप जैसे महान गुरु के उपदेशों का हमारे समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ा है, समाज में नई जागृति आई है। हमारे समाज के युवा रचनात्मक कार्यों से जुड़ गए हैं, समाज की माता बहनें भी आगे आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। रत्नावली कौशल ने राजा गुरु धर्म गुरु बालदास साहेब से निवेदन कि आपका आशीर्वाद हम संतानों पर सदैव बना रहे और आपका आगमन क्षेत्र में लगातार होता रहे। ताकि समाज में नई क्रांति आ सके। राजा गुरु ने रत्नावली कौशल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज सेवा में इसी तरह निरंतर रत रहने के लिए आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

युवाओं के हैं प्रेरणास्त्रोत
रत्नावली कौशल ने युवराज गुरु सौरभ गुरु से भेंट के दौरान उन्हें युवाओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्त्रोत बताया। कहा कि आपने इतनी कम आयु में सतनामी समाज और समूचे मानव समाज के कल्याण के लिए जो बीड़ा उठाया है, वह बड़ा ही सराहनीय और अनुकरणीय है। आपने अपना जीवन हमारे परम गुरु गुरु घासीदास बाबा के चरणों में अर्पित कर दिया है,यह हर युवा के लिए प्रेरणा दायक है। हमारे समाज के शिक्षित और हर वर्ग के ज्यादातर युवा आपको अपना रोल मॉडल मानकर अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। आपकी पावन प्रेरणा से हमारे युवा भाई बहन गुरु घासीदास बाबाजी के सिद्धातों पर चलते हुए समाज और देश की सेवा के लिए अग्रसर हो रहे हैं। रत्नावली कौशल ने युवराज गुरु सौरभ दास साहेब से आग्रह कि समाज के युनजर आए।वाओं को जागरूक बनाने के लिए आपको पूरे देश में दौरा करते रहना चाहिए। युवराज गुरु सौरभ साहेब रत्नावली कौशल की बातों से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने रत्नावली से कहा कि जिस समाज में आप जैसे ऊर्जावान और सकारात्मक सोच रखने वाली बहनें हों, उस समाज की हर क्षेत्र में उन्नति निश्चित है।

दिल्ली में बिजली संकट: टाटा पावर ने उपभोक्ताओं को किया मैसेज संभल करे बिजली का इस्तेमाल… आने वाले समय में हो सकता है यह… इधर सीएम केजरीवाल ने पीएम को पत्र लिख कही यह बात
Breaking News : छत्तीसगढ़ में चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को मिला एक्सटेंशन, साय कैबिनेट का फैसला
देवेन्द्र की अनुशंसा पर सीएम भूपेश तय करेंगे भिलाई का नया महापौर
कृति सेनन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘जल्द वापसी करूंगी
भिलाई चेम्बर ने किया इंश्योरेंस की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन, मुंबई से आये वक्ताओं ने बताया इसका महत्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सॉफ्टवेयर इंजीनियर से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी, शातिर ने फर्जी किरदारों के जरिए किया स्कैम
Next Article दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस टैंकर से टकराई, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर…18 की मौत दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस टैंकर से टकराई, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर…18 की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?