ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न

By Om Prakash Verma
Published: October 13, 2024
Share
महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
SHARE

सिंगरौली/ जिले के माड़ा तहसील अन्तर्गत बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के विस्तार के लिए गुरुवार को पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु आयोजित जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई। सिंगरौली जिला के अपर कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार झा एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली के क्षेत्रीय अधिकारी श्री संजीव मेहरा, माड़ा के उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला, मोरवा के सब डिविजनल ऑफिसरऑफ पुलिस के के पाण्डेय की उपस्थिति में रैला गांव में आयोजित इस लोक सुनवाई में परियोजना प्रभावित चार गांवों बंधौरा, खैराही, करसुआलाल एवं नगवा गांव के उपस्थित लगभग 1500 ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने परियोजना के विस्तार का खुलकर समर्थन किया। जबकि आसपास के गांव रैला, कर्सुआराजा, सुहीरा, अमिलिया, मलगा एवं अन्य गांवों से भी काफी संख्या ग्रामीणों ने इस जनसुनवाई में हिस्सा लिया।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली द्वारा आयोजित इस लोक सुनवाई में मौजूद परियोजना के आसपास के लोगों ने सामाजिक और आर्थिक विकास के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने संयंत्र विस्तार से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने के साथ ही बहुत सारे लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताई और महान एनर्जेन लिमिटेड के विस्तारण पर खुशी जताया। इस मौके पर अदाणी पॉवर की तरफ से स्टेशन हेड प्रमोद बिहारी प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने परियोजना के विस्तार के लिए उठाये जानेवाले पर्यावरणीय उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की। रैला पंचायत के सरपंच सुभाष साह ने कहा कि, “ अदाणी ग्रुप की महान एनर्जेन लिमिटेड के आने से हमारे गांव के लोग दिन प्रतिदिन खुशहाल होते जा रहे हैं। गांव की महिलाओं एवं युवाओं को नौकरी के साथ साथ कई स्वरोजगार कार्यों से जोड़ा गया है। अदाणी फाउंडेशन की समुदायिक सहभागिता के स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका उन्नयन कार्यक्रमों के द्वारा पास के सभी ग्रामों में लोगों का समुचित विकास हो रहा है।“ जबकि बंधौरा के पूर्व सरपंच आशीष शुक्ला ने कहा कि, “प्लांट के विस्तार से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय कुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा एवं व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। “

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम बंधौरा, नगवा, करसुआलाल और खैराही ग्राम में मौजूदा परिसर में 2800 (संचालनाधीन -1200 और निर्माणाधीन-1600) मेगावाट में 1600 (2 X 800) मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक जोड़कर, तृतीय चरण के अंतर्गत बंधौरा थर्मल पॉवर प्लांट का विस्तार प्रस्तावित है, जो मौजूदा संयंत्र सीमा के भीतर है। इससे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में बिजली की मांग में हो रही लगातार वृद्धि को पूरा करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि ग्राम बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की दो इकाइयां कुल 1200 मेगावाट की क्षमता संचालित है। सामाजिक सरोकारों के तहत इस क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है।

सारनाथ एक्सप्रेस में यात्री रेणु मिश्रा का छूटा बैग, भिलाई पावर हाउस स्टेशन में आरक्षक ढाल सिंह लौटाया बैग…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का जताया आभार
एमएस धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर बनाए जाने पर शुरू हुआ विवाद… बीसीसीआई को मिली हितों के टकराव की शिकायत… जाने क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने बघेल से कहा- जहां-जहां FIR दर्ज, वहां-वहां करना होगा कानूनी प्रक्रिया का सामना
भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीबी या मक्कारी गरीबी या मक्कारी
Next Article खौफनाक घटना : कोरबा में सौतेले पिता ने 4 साल के मासूम की ली जान, जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?