मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वो एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि कांग्रेस कंगना के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएगी।
नाना पटोले ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज करेगी। कंगना रनौत को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Maharashtra Congress to take legal action against actor Kangana Ranaut for her alleged defamatory statement against Mahatma Gandhi. Congress will register an official complaint against her with Mumbai police: Maharashtra Congress chief Nana Patole
— ANI (@ANI) November 17, 2021
(file pic) pic.twitter.com/SwC6JGXPGK
आजादी मिलने को लेकर भी दी थीं विवादित बयान
बता दें कि महात्मा गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान से पहले कंगना रनौत ने आजादी मिलने को लेकर भी बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 1947 में हमे आजादी नहीं, भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। एक के बाद एक विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत की काफी आलोचना भी हो रही है। विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पद्म श्री पुरस्कार को वापस लिए जाने की मांग भी कर रही हैं।
क्या है कंगान का बयान?
ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने के साथ-साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनने का आग्रह भी किया है। कंगना ने एक पुराने क्लिप को शेयर की हैं जिसकी हेडलाइन है ‘गांधी, अन्य नेताजी को सौंपने के लिए तैयार थेÓ। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना एक ब्रिटिश जज के साथ समझौते के लिए तैयार थे कि अगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश में प्रवेश करते हैं तो वो उन्हें सौंप देंगे। या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक…आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते…चुने और फैसला करें।




