ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महमरा घाट में लैंडस्केपिंग का होगा कार्य, सुकून से शाम बिताने के लिए होगी बेहतरीन जगह…. कलेक्टर के निर्देश पर किए जा रहे यह कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महमरा घाट में लैंडस्केपिंग का होगा कार्य, सुकून से शाम बिताने के लिए होगी बेहतरीन जगह…. कलेक्टर के निर्देश पर किए जा रहे यह कार्य

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
Landscaping work will be done in Mahmara Ghat, it will be the best place to spend the evening peacefully
Landscaping work will be done in Mahmara Ghat, it will be the best place to spend the evening peacefully
SHARE

दुर्ग। महमरा घाट में लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। लोग इस घाट में खूबसूरत शिवनाथ नदी का नजारा लेते हुए सुकून महसूस करें, इसके लिए विशेष तौर पर प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। कलेक्टर ने आज महमरा घाट के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश आयुक्त श्री हरेश मंडावी को दिये। उन्होंने कहा कि शाम के वक्त लोग महमरा घाट में पहुंचते हैं। ऐसा प्रोजेक्ट बनाये जिसमें शाम के मनोरंजन के साथ ही घाट की खूबसूरती का भी लुत्फ नागरिकगण ले सकें।

उल्लेखनीय है कि शिवनाथ नदी प्रदेश की सबसे सुंदर नदियों में शामिल है इसका चौड़ा पाट और लबालब पानी लोगों को खासा आकर्षित करता है। लैंडस्केप के बेहतर डेवलपमेंट एवं नई सुविधाएं आरंभ करने से यह मनोरंजन की और भी बेहतर जगह बन पाएगा। कलेक्टर ने मुक्तिधाम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

फ्यूनरल शेड में बढ़ी जगह
फ्यूनरल शेड में अब छह शवों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। इसे अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है। 28 लाख रुपए की लागत से यह काम हो रहा है। इसमें अभी स्लैब और फिनिशिंग का काम बचा है। कलेक्टर ने शीघ्रता से इस कार्य को पूरा करने निर्देश दिये। पुराने फ्यूनरल शेड के अव्यवस्थित होने की वजह से मृतक के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे परिजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

सीटिंग हाल में केवल फिनिशिंग का काम बाकी
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ श्री उरकुड़े ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे मृतक के प्रियजनों के बैठने के लिए सीटिंग हाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसकी लागत 19 लाख रुपए है इसमें फिनिशिंग का काम ही शेष है। यह कार्य भी जल्दी पूरा हो जाएगा।

मुक्तिधाम साइट डेवलपमेंट का काम
मुक्तिधाम साइट डेवलपमेंट का काम भी अगले महीने आरंभ हो जाएगा। इसकी लागत 19 लाख रुपये है। इसमें सीसी रोड, क्यारियां, नाली आदि बनेंगी। साथ ही लैंड स्केपिंग का कार्य भी होगा। इसकी लागत 13 लाख रुपये होगी। इसके लिए बनने वाले बगीचे की मिट्टी भराई आदि काम शीघ्र शुरू होंगे।

छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी : रिकॉर्ड निवेश से कनेक्टिविटी, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में विस्तार
भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के पास हादसा: चलती ट्रेन से गिरी किन्नर… जांच में जुटी पुलिस
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज व राहत देने विधायक वोरा ने कहा- जीवनदीप की राशि से बढ़ाए कोविड ईलाज के संसाधन
नरेश पटेल ने छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था के दो दशक पर दिया पावर प्रजेंटेशन
मर्दापाल में वन मंत्री ने ग्राम पंचायत भवन और महतारी सदन का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिपोर्ट में खुलासा: फास्टफूड खाने वाले सावधान, प्लास्टिक जोड़ने वाले कैमिकल से बनाया जा रहा खाना रिपोर्ट में खुलासा: फास्टफूड खाने वाले सावधान, प्लास्टिक जोड़ने वाले कैमिकल से बनाया जा रहा खाना
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 18 # 31 october 2021

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?