ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना: आवेदन भरने का सिलसिला जारी, अब तक 60 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

महतारी वंदन योजना: आवेदन भरने का सिलसिला जारी, अब तक 60 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
महतारी वंदन योजना: ये मिस किया तो नहीं मिलेगा एक हजार रुपए, योजना को लेकर विभाग ने की अपील
महतारी वंदन योजना
SHARE

शिविरों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़
रायपुर। राज्य में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। बीते 5 फरवरी से इस योजना के तहत अब तक 59 लाख 82 हजार 844 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है। योजना अंतर्गत औसतन प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन के लिए जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं।

गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाईन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन को मिलाकर कुल 59 लाख 82 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है। द्वड्डद्धह्लड्डह्म्द्ब1ड्डठ्ठस्रड्डठ्ठ.ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे।

जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 02 लाख 06 हजार 238, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 47 हजार 017, बलरामपुर में 01 लाख 67 हजार 816, बलौदाबाजार में 02 लाख 02 हजार 385, कोण्डागांव 01 लाख 15 हजार 988, कवर्धा 01 लाख 87 हजार 053, सूरजपुर में 01 लाख 74 हजार 953, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 48 हजार 623, गरियाबंद में 01 लाख 38 हजार 322, बेमेतरा में 02 लाख 18 हजार 851, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 61 हजार 594, रायपुर से 06 लाख 72 हजार 576, राजनांदगांव से 01 लाख 98 हजार 193, सक्ती से 01 लाख 32 हजार 971, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 80 हजार 529, मुंगेली से 01 लाख 94 हजार 812, बालोद से 01 लाख 02 हजार 758, दंतेवाड़ा से 63 हजार 944, धमतरी से 1 लाख 64 हजार 882, जशपुर से 01 लाख 60 हजार 063, कोरबा से 01 लाख 87 हजार 349, कांकेर से 1 लाख 27 हजार 060, बस्तर से 01 लाख 52 हजार 269, दुर्ग में 02 लाख 75 हजार 119, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 64 हजार 191, बिलासपुर से 02 लाख 60 हजार 254, सरगुजा से 01 लाख 96 हजार 156, कोरिया से 52 हजार 848, सुकमा से 43 हजार 061, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 75 हजार 459, महासमुंद से 03 लाख 7 हजार 383, नारायणपुर से 19 हजार 160, बीजापुर से 21 हजार 161 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का हेरफेर करने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार
Big news : तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी रेस्क्यू किए गए बाघ की दहाड़, वन विभाग ने छोड़ा.. देखें video
कर्नाटक में सिद्धारमैया का सीएम बनना तय! शाम तक होगा औपचारिक ऐलान, डीके बने रहेंगे पीसीसी चीफ
Bhilai Breaking : कपिल शर्मा शो में आया एड और फंस गया शख्स, शेयर ट्रेंडिंग में गंवा दिए 35 लाख रुपए
छत्तीसगढ़ को 4.36 लाख मेट्रिक टन खाद उपलब्ध कराने की बात असत्य एवं भ्रामक : रविन्द्र चौबे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : नौकरी लगाने का झांसा देकर पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या… तीन दिन पहले मिला था अर्धनग्न शव
Next Article नया रायपुर बनेगा आईटी सेक्टर, टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल से प्रदेश में आएगा बड़ा परिवर्तन-वित्त मंत्री नया रायपुर बनेगा आईटी सेक्टर, टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल से प्रदेश में आएगा बड़ा परिवर्तन-वित्त मंत्री

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?