ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई विरोधी जनजागरण यात्रा के दौरान बेहद सक्रिय दिखे दावेदार, महापौर बनने लपलपाई जीभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

महंगाई विरोधी जनजागरण यात्रा के दौरान बेहद सक्रिय दिखे दावेदार, महापौर बनने लपलपाई जीभ

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
महंगाई विरोधी जनजागरण यात्रा के दौरान बेहद सक्रिय दिखे दावेदार, महापौर बनने लपलपाई जीभ
महंगाई विरोधी जनजागरण यात्रा के दौरान बेहद सक्रिय दिखे दावेदार, महापौर बनने लपलपाई जीभ
SHARE

ज्यादातर दावेदार विधायक देवेन्द्र के करीबी
भिलाई। स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है, इसे देखते हुए महापौर पद के दावेदारों ने जोर-आजमाइश प्रारम्भ कर दी है। रविवार को कांग्रेस की महंगाई विरोधी जनजागरण पदयात्रा के दौरान दावेदार बेहद सक्रिय दिखे। मुख्यमंत्री और संगठन नेताओं के स्वागत-सत्कार के साथ ही जयघोष आदि के जरिए शक्ति-प्रदर्शन किया गया। भिलाई के पोट्टी श्रीरामुलु चौंक से शुरू हुई यह पदयात्रा लाल मैदान छावनी में खत्म हुई, जहां आमसभा हुई। इस दौरान पूरे समय तक महापौर के दावेदार, मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं के इर्द-गिर्द मंडराते रहे। दावेदारों में ज्यादातर विधायक देवेन्द्र यादव के करीबी माने जाते हैं।

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा की शुरूआत कांग्रेस ने उस भिलाई क्षेत्र से की, जहां जल्द ही नगर निगम के चुनाव होने हैं। दुर्ग जिले के भिलाई नगर के अलावा चरोदा नगर निगम, नवोदित रिसाली नगर निगम और जामुल पालिका में भी इसी दौरान चुनाव होंगे। ऐसे में खुद मुख्यमंत्री का भिलाई आकर इस पदयात्रा की शुरूआत करना महत्वपूर्ण हो जाता है। रविवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजदूगी में जिस तरह से माहौल बनाया, उसके बाद यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस इन चुनावों में जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। शायद यही वजह है कि हर कोई स्वयं को मुख्यमंत्री या स्थानीय विधायक का करीबी बताने में जुटा है, ताकि पार्षद चुनाव जीतकर महापौर बनने के लिए राह बनाई जा सके। यह भी हकीकत है कि विधायक देवेन्द्र यादव ने जिस तरह से भिलाई की राजनीति में पैठ बनाई है, उसके बाद उनके समर्थकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में उनके हर समर्थक को अपने नेता से काफी उम्मीदें हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि बहुमत की स्थिति में कांग्रेस के नए महापौर का फैसला काफी हद तक विधायक देवेन्द्र यादव को ही करना है। यही वजह है कि अधिकांश दावेदार स्वयं को विधायक का करीबी और खास बता रहे हैं। हकीकत यह भी है कि सबको साथ लेकर चलने की वजह से देवेन्द्र यादव सबके करीब हैं।

इन दावेदारों पर नजर
महापौर टिकट दावेदारों की बात करें तो इनमें कई ऐसे हैं, जो पिछली परिषद में एमआईसी में शामिल थे और ‘काम करके दिखाने’ पर यकीन रखते हैं। इनमें लक्ष्मीपति राजू, नीरज पाल और सुभद्रा सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं विधायक देवेन्द्र यादव के साथ छात्र राजनीति करने वाले आदित्य सिंह और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को भी महापौर पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। आदित्य सिंह वर्तमान में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हैं। वे पिछले काफी समय से शहर के राधिका नगर वार्ड में सक्रिय हैं। इसी तरह लक्ष्मीपति राजू सेक्टर-7 तो नीरज पाल सेक्टर-5 से निवृत्तमान पार्षद हैं। सुभद्रा सिंह को कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री माना जाता है। वे भी एमआईसी में रह चुकी हैं। सेक्टर-10 क्षेत्र से निवृत्तमान पार्षद सुभद्रा ने रविवार को गांधी चौंक क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया था।

मुकेश चंद्राकर पर संशय
मुकेश चंद्राकर को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है, उन्हें तुलसी साहू की जगह भिलाई जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एक व्यक्ति-एक पद सिद्धांत के चलते मुकेश चंद्राकर चुनाव लड़ेंगे अथवा नहीं। वैसे भी जिस व्यक्ति को पूरे जिले की कमान हो, वह वार्ड स्तर का चुनाव लड़ेगा, इस पर पार्टीजनों को संदेह है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के भीतर हाल ही में सत्ता और संगठन को व्यवस्थित किया गया था। इसके तहत कई नेताओं को उपकृत करने के लिए निगम-मंडल-आयोग में जगह दी गई। ऐसे लोगों को संगठन की कमान छोडऩी पड़ी थी। जाहिर है कि जो वर्तमान में संगठन के प्रमुख हैं, उन्हें यदि चुनाव लड़ाया जाएगा तो पूरी चुनावी प्रक्रिया बाधित होने का खतरा होगा।

पार्षद जीते तभी बनेगी बात
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महापौर के सीधे निर्वाचन की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया था। इस कारण इस पद की पूरी चमक ही खत्म हो गई। वर्तमान में वार्ड पार्षदों में से ही महापौर चुना जाता है। ऐसे में महापौर बनने के दावेदारों की पहली प्राथमिकता पार्षद चुनाव जीतना है। पार्षद निर्वाचित हुए, उसके बाद ही महापौर बनने की दौड़ प्रारम्भ होगी। यही वजह है कि महापौर पद के दावेदार काफी समय से वार्डों में सक्रिय हैं। जो निवृत्तमान पार्षद हैं, वे अपने पुराने कामकाज के आधार पर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, जबकि पहली बार चुनाव लडऩे वाले दावेदार सक्रियता को मुद्दा बना रहे हैं।

पीएम जनमन योजना : शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाने लगाए जा रहे शिविर
छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक… एआईजी उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार
छत्तीसगढ़ में बढ़ी मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी, 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे खरीदी टिकट
छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा पूरा, अब तक रिकार्ड की गई 460.7 मिमी औसत वर्षा… जानिए कहां कितनी हुई बारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बढ़ेगी सेना की ताकत: अमेरिका से 30 घातक ड्रोन खरीदने जा रहा भारत, 21 हजार करोड़ होंगे खर्च बढ़ेगी सेना की ताकत: अमेरिका से 30 घातक ड्रोन खरीदने जा रहा भारत, 21 हजार करोड़ होंगे खर्च
Next Article 'पाकिस्तान सिर्फ जिहाद ही नहीं, ड्रग्स का भी करता है निर्यात', कोस्ट गार्ड ने जब्त किए एक क्विंटल हेरोइन ड्रग्स की एक और बड़ी खेप बरामद, 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?