ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत

By Om Prakash Verma
Published: June 8, 2023
Share
महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत
महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मौद्रिक नीति समिति की दो दिनों की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर की प्रेस कान्फ्रेंस शुरू हो गई है। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि इस बार एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया गया है। यह 6.5 प्रतिशत पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का समर्थन किया है।

वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 4 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 4 प्रतिशत से अधिक बनी रहेगी। FY 24 में सीपीआई 5.2 से घटकर 5.1 प्रतिशत रह सकती है। वहीं FY 24 में 6.5 प्रतिशत की विकास दर संभव है। इस दौरान तीसरी तिमाही में छह प्रतिशत विकास दर का अनुमान है। वहीं FY 24 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ आठ प्रतिशत रह सकती है। वहीं चौथी तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 5.7 प्रतिशत रह सकती है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण मांग मजबूत बनी हुई है।

आरबीआई गवर्नर बोले- निवेश में सुधार, मॉनसून के भी समान्य रहने की उम्मीद
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि निवेश में सुधार हुआ है और मानसून के भी सामान्य रहने का अनुमान है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक महंगाई पर अर्जुन के आंख की तरह नजर टिकाए हुए है। आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी की बैठक के बाद कहा है कि बीते महीनों में आयात घटने से व्यापार घाटे में भी कमी आई है। उन्होंने ये भी कहा है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत हुआ है।

शक्तिकांत दास ने कहा- अप्रैल के मुकाबले स्थितियां बेहतर हुईं
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है एफडीआई में भी सुधार हुआ है। कैपेक्स में सुधार का अच्छा माहौल है। दास ने कहा कि अप्रैल के मुकाबले स्थितियां बेहतर हुईं हैं। उन्होंने कहा कि ई-रूपी का दायरा बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। इससे देश में डिजिटल भुगतानों का भी दायरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब बैंक रूपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड जारी कर सकेंगे।

मंगलवार को शुरू हुई थी एमपीसी की बैठक
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक मंगलवार को शुरू हुई थी। प्रत्येक दो महीने के अंतराल पर होने वाली इस बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव पर चर्चा की जाती है। अप्रैल महीने में हुई पिछली बैठक में नीतिगत ब्याज दरों या रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने उस दौरान कहा था कि ये फैसला बस इस मीटिंग के लिए लिया गया है और जरूरी नहीं है कि ब्याज दरों को आगे भी इसी तरह रखा जाए। जरूरत पडऩे पर इसे फिर से बढ़ाया भी जा सकता है।

इंडियन रेडक्रास सोसायटी व जसलीन केयर का आयोजन… 12 अगस्त को स्वरूपानंद कॉलेज हुडको में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर… शिविर को लेकर जाने क्या कहा आयोजकों ने?
ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से गांधी जी का सुराज का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा साकार
CG के पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हंगामा, सड़क पर लेटकर करता रहा ड्रामा… जानिए आखिर क्या है माजरा
पंचायतों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, एक क्लिक में मनरेगा के पांच सालों की जानकारी, रायगढ़ की 549 पंचायतों में क्यूआर सुविधा शुरू
विधायक देवेन्द्र ने किया सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण व खुर्सीपार कॉलेज आडिटोरियम का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big News : सड़क हादसे में कांगेस नेता की मौत, घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर
Next Article Bhilai : 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?