ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी

By Om Prakash Verma
Published: April 15, 2023
Share
महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी
महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी
SHARE

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने 19 लाख उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है। सरकार ने सहकारी डिपुओं में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों समेत अन्य उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। बीपीएल परिवारों के खाद्य तेल में सरकार ने सीधे 10 रुपये की बढ़ोतरी कर 142 रुपये कर दिया है। इससे पहले 132 रुपये के हिसाब से तेल की आपूर्ति हो रही थी, जबकि एपीएल परिवारों को यही तेल 142 रुपये में दिया जा रहा था।

ऐसे धारकों को भी इसके 147 रुपये चुकाने होंगे। यानी, गरीबों के खाद्य तेल में अधिक इजाफा किया है। बता दें कि प्रदेश में एनएफएसए, बीपीएल और अंत्योदय के साढ़े सात लाख और एपीएल के साढ़े 11 लाख राशनकार्ड धारक हैं। पहले ही सरकार राशन में भारी कटौती कर रही है। इससे कई परिवारों का गुजर बसर मुश्किल हो रहा है। सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे में कटौती कर 15 से 11 किलोग्राम कर दिया है। चावल का कोटा भी आठ से पांच किलोग्राम किया है। बाजार और डिपुओं में मिल रहे रिफाइंड और सरसों के तेल के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है।

साढ़े पांच किलो आटे की आपूर्ति
सरकार ने इस माह आटे में कटौती कर 11 किलोग्राम किया है, जबकि कई जगह उपभोक्ताओं को साढ़े पांच किलोग्राम आटे की आपूर्ति हो रही है। जिला सिरमौर की बात करें तो एपीएल परिवारों को 11 किलोग्राम की जगह साढ़े पांच किलो आटा दिया जा रहा है। इस आटे से कैसे महीने भर का गुजारा होगा। ये बड़ा सवाल है। कई हिस्सों में इस बार आधा माह बीतने के बाद भी चावल की आपूर्ति तक नहीं हो पाई है।

तेल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। एपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाले तेल में पांच रुपये और बीपीएल परिवारों के तेल में 10 रुपये बढ़ोतरी हुई है।
– विजय सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर

सड़क हादसा: प्रयागराज से आ रही लग्जरी बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल
Balodabazar violence : सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री, फिर छलका बच्चों के प्रति प्रेम
भारत के पूर्वी भाग में इस वजह से लग रहे हैं भूकंप के झटके, अध्ययन में हुआ खुलासा
विधायक देवेंद्र 12 अगस्त को निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ का जल लेकर देव बलौदा में करेंगे अभिषेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बजाज फाइनेंस के नाम पर दुर्ग के किसान को लगाया लाखों का चूना, नवादा बिहार से शातिर ठग गिरफ्तार
Next Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?