ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

By Om Prakash Verma
Published: October 4, 2023
Share
मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण
मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण
SHARE

हितग्राहियों से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में ली जानकारी
शासन की विभिन्न योजनाओं के 3088 हितग्राहियों को सहायता राशि व सामग्री का किया गया वितरण
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरिमामय उपस्थिति में रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आज भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खडग़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में विभागो द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिससे आमजन लाभान्वित हुए।

रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में स्टॉल निरीक्षण के दौरान अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा के स्टॉल में लक्ष्मी समूह डोगीतराई के कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा आदि मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, तरडा रीपा के बेलमेटल मूर्तियां, संबलपुरी साड़ी, शूट पीस, शर्ट सहित अन्य प्रोडक्ट, रीपा लैलूंगा के मिट्टी बर्तन, रीपा तमनार के जुट बैग, बेकरी सामग्री, भूपदेवपुर रीपा के बांस निर्मित बंबू क्राफ्ट, स्कूल बैग और सूपा रीपा के गोबर पेंट, फिनाईल आदि अन्य उत्पाद का अवलोकन किया गया।

इसी प्रकार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वनमंडल रायगढ़ धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ द्वारा लघु वनोपज से बनने वाले मधुमेह नाशक चूर्ण, गुड़मार चूर्ण, हर्रा चूर्ण, आमलकी चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण सहित अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नरवा विकास योजना, वृक्ष संपदा योजना, कृष्ण कुंज आदि को भी मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत लाभांवित बच्चों के पालकों द्वारा निर्मित फोटो फ्रेम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेट किया गया। इसके साथ ही स्टॉल पर मुख्यमंत्री द्वारा दस सदस्यीय हरित लक्ष्मी स्व सहायता समूह सराईपाली की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा को छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

रेशम विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभागीय सिल्क समग्र योजना से लाभान्वित कल्याणी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री सुमती शाह से कोसा धागाकरण कार्य से होने वाले लाभ की जानकारी ली। जिस पर सुश्री सुमती शाह द्वारा बताया गया कि इस कार्य से उनके द्वारा कोसा धागा का निर्माण किया जा रहा है। जिससे उनका जीवीकोपार्जन हो रहा है और वह लाभांवित हो रही हैं। उनके द्वारा बताया गया कि इस कार्य के माध्यम से ही उनके द्वारा अपनी लड़की की शादी और अपना जीवन बीमा कराया गया है। इसके साथ ही रेशम विभाग द्वारा स्टॉल में टसर स्पन धागा, मलबरी कोसा, टसर प्रक्षेत्र, टसर कृमिपालन आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।

इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हाट बाजार क्लिनिक योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र, हमर लैब, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, उद्यानिकी विभाग द्वारा बाड़ी योजना, फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार तथा लोक स्वास्थ्य विभाग, मछली पालन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियो और योजनाओं की जानकारी दी गई।

दुर्ग में शादी कर शातिर ने पत्नी से ठगे लाखों रुपए, पहले से कर चुका था तीन शादियां… पुलिस ने भेजा जेल
CG Crime : अंधविश्वास में बुआ-फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या, बालों की आहूति देना चाहते थे दोनों कातिल… भेजे गए जेल
पदम कोठारी सेवा की कर रहे हैं लोग सराहना 
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 : छत्तीसगढ़ को मिले 12 पुरस्कार…. राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित वर्चुअल समारोह में प्रधानमंत्री ने विजेता पंचायतों के खातों में अंतरित की पुरस्कार राशि
एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह राज्यों की 50 जगहों पर छापेमारी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Indial Idol Season-4: इंडियन आइडल बेस्ट के लिए एक बढ़िया मंच है-Vishal Dadlani Indial Idol Season-4: इंडियन आइडल बेस्ट के लिए एक बढ़िया मंच है-Vishal Dadlani
Next Article डीएसपी रेंज के 21 अफसर इधर से उधर, गृह विभाग ने जारी की सूचना… देखिए पूरी लिस्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?