ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी
मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी
SHARE

रायपुर। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को अंशकालिक रोजगार के बदले पूर्णकालिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के 4500 मनरेगा श्रमिकों को कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ‘उन्नतिÓ परियोजना के तहत 45 वर्ष तक की उम्र के मनरेगा श्रमिकों का कौशल विकास किया जाएगा। कौशल उन्नयन के बाद उन्हें आय का स्थाई साधन प्राप्त करने में सहुलियत होगी। ‘उन्नतिÓ परियोजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 795 मनरेगा श्रमिकों का कौशल विकास किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी कर वर्ष 2018-19 में मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों का कार्य पूर्ण कर चुके परिवारों के चिन्हांकित 4500 श्रमिकों को समय-सीमा के भीतर कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध व्यवस्था और परिस्थिति के अनुरुप प्रशिक्षण संस्थान का चयन करने कहा गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि इन तीनों प्रशिक्षण संस्थानों में से किसी भी संस्थान में श्रमिकों को प्रशिक्षण दिलवाकर जिले को आबंटित लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकता है। प्रशिक्षण संस्थान को लेकर किसी भी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं है। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लेने के बाद जिलों को उनके अनुरोध पर अतिरिक्त लक्ष्य भी दिया जा सकता है।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की उन्नति परियोजना का उद्देश्य मनरेगा श्रमिकों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देना है। इसके तहत अधिकतम 45 वर्ष तक के मनरेगा श्रमिकों का कौशल विकास किया जाता है। इससे उन्हें आय के स्थाई साधन प्राप्त होंगे और उनकी आजीविका में सुधार होगा तथा वे आंशिक रोजगार से पूर्ण रोजगार की ओर बढ़ सकेंगे। परियोजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान तथा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

CG Breaking : ऑटो चालक ने कर दी सवार युवक की हत्या, फिर खुद को बचाने रची ऐसी साजिश की पुलिस भी रह गई हैरान
संसद में बजट सत्र शुरू : राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों में 59 मिनट तक बोलीं, वित्तमंत्री कल पेश करेंगी आम बजट
जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद
CG Breaking : नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस बता रही 20 दिन पहले लापता युवक के अवशेष… फोरेंसिक जांच में खुलेगा राज
कौशल्या महोत्सव में आज पद्मश्री कैलाश खेर का कार्यक्रम, मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या भी देंगी भजनों की प्रस्तुति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनईपी का मकसद शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब नंगे पांव पद्मश्री लेने के लिए राष्ट्रपति के पास पहुंचा संतरा बेचने वाला, तालियों की गढ़गढ़ाहट से गूंजा हॉल
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?