ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर तक विशेष अभियान… आयुक्त ने दिए 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर तक विशेष अभियान… आयुक्त ने दिए 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने के निर्देश

By @dmin
Published: November 2, 2021
Share
मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर तक विशेष अभियान… आयुक्त ने दिए 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने के निर्देश
मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर तक विशेष अभियान… आयुक्त ने दिए 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने के निर्देश
SHARE

रायपुर। प्रदेश में मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर 2021 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए हर पांच वर्ष में जॉब कार्डों की वैधता की जांच कर अद्यतन एवं सत्यापन किया जाता है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाकर परिवार रोजगार कार्डो (जॉब कार्डों) के अद्यतन एवं सत्यापन के निर्देश दिए हैं।

राज्य मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी कलेक्टरों-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों (मनरेगा) को इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। उन्होंने जॉब कार्डों के सत्यापन और अद्यतन के बाद राज्य मनरेगा कार्यालय को 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने कहा है। उन्होंने परिपत्र में बताया है कि श्रमिक परिवारों को जारी जॉब कार्ड पांच वर्षों के लिए वैध रहता है। इसकी वैधता की जांच कर, अद्यतन व सत्यापन कर नवीनीकरण किया जाना है। जॉब कॉर्ड यदि डुप्लीकेट हो या संबंधित परिवार के सभी सदस्य दूसरे ग्राम पंचायत में स्थाई रूप से निवास कर रहे हों अथवा बहुत समय से गांव में निवास नहीं कर रहे हों, जैसी स्थितियों में ही उस परिवार का जॉब कार्ड निरस्त किया जा सकता है।

मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड के नियमित रूप से अद्यतन के लिए संबंधित श्रमिक परिवार द्वारा किए गए कार्य की मांग, उसे उपलब्ध कराए गए कार्य दिवसों की संख्या, मस्टररोल के क्रमांक सहित उपलब्ध कराए गए कार्यों का विवरण, बेरोजगारी भत्ता के संबंध में जानकारी, किए गए कार्य की तारीख एवं दिनों की संख्या, मजदूरी भुगतान की दिनांकवार जानकारी तथा विलंबित क्षतिपूर्ति के भुगतान संबंधी जानकारी जैसी बिंदुओं को सूचीबद्ध किया गया है।

शहीदी सप्ताह के आखिरी दिन बड़ी घटना की फिराक में नस्कली, जवानों ने बरामद किए 3 आईईडी विस्फोटक
राजस्थान में 68.24 प्रतिशत हुआ मतदान, और बढ़ेंगे वोटिंग परसेंटेज, अभी कई जगह लंबी कतारें
सीजी ब्रेकिंग: जीरमघाटी की घटना की जांच में शामिल किए दो नए सदस्य… 6 माह में जांच पूरी करने के निर्देश
महादेव सट्टा एप में इन्वेस्ट कर डेढ़ गुना प्राफिट का दिया झांसा, रुपए न मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी
CG Crime : राजधानी में गार्ड का मर्डर, शराब दुकान बंद होने से नाराज बदमाश ने लोहे की रॉड से मारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालिबान से नहीं संभल रहा अफगानिस्तान, काबुल में फिर हुआ धमाका, 19 लोगों की मौत तालिबान से नहीं संभल रहा अफगानिस्तान, काबुल में फिर हुआ धमाका, 19 लोगों की मौत
Next Article खाद्य मंत्री ने धान की खरीदी के लिए की तैयारियों की समीक्षा, कहा- सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन पर रखें कड़ी निगरानी खाद्य मंत्री ने धान की खरीदी के लिए की तैयारियों की समीक्षा, कहा- सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन पर रखें कड़ी निगरानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?